फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   cyber crime indore helpline police compliant

Indore News: जुलाई तक साइबर ठगी का शिकार हुए एक हजार लोगों के पैसे वापस मिले, पुलिस ने दो करोड़ रुपए दिलाए

Tue, 08 Aug 2023 06:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 08 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

पिछले साल से यह राशि एक करोड़ रुपए ज्यादा है, इस अवधि तक पिछले साल एक करोड़ रुपए वापस दिलाने में सफलता मिली थी
 

विज्ञापन
cyber crime indore helpline police compliant
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इसके चलते पुलिस भी खुद को तेजी से अपडेट कर रही है। इस साल के सात माह में यानी जुलाई तक क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक हजार लोगों के दो करोड़ रुपए वापस दिलवाए हैं। वहीं पिछले साल क्राइम ब्रांच ने इस अवधि में ठगी का शिकार हुए लोगों के एक करोड़ रुपए वापस करवाए थे।
विज्ञापन


डीसीपी (क्राइम) निमिष अग्रवाल का कहना है कि जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। ये ठग बहुत तेजी से ठगी का तरीका बदलते हैं और दूर किसी राज्य में बैठकर लोगों को शिकार बनाते हैं। कई मामलों में पुलिस आरोपियों को पकड़ लेती है, जबकि कई मामलों में दूसरे राज्यों में आरोपियों के होने से उन तक पहुंचना मुश्किल होता है। साइबर ठगी पूरे देश के साथ इंदौर पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है। 
विज्ञापन


पांच हजार से दो लाख रुपए तक ठगे
इसके लिए पुलिस जहां लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। समय रहते जो भी लोग पुलिस से संपर्क करते हैं, वह उनके पैसे वापस करवा देती है। इस साल के प्रथम सात माह में क्राइम ब्रांच ने ठगी के शिकार एक हजार लोगों के लगभग एक करोड़ 96 लाख रुपए वापस करवाने में सफलता अर्जित की है। इनमें पांच हजार से दो लाख रुपए की ठगी के शिकार लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस प्रतिशत मामलों में ही वापस मिल रहा पैसा
डीसीपी क्राइम का कहना है कि साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्राइम ब्रांच के पास ठगी की रोजाना 30 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं, जिसमें लोगों के साथ लाखों की ठगी हो रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस केवल 10 प्रतिशत मामलों में ही पैसा वापस करवा पाती है। शहर में चोरी और लूट में हर साल जाने वाली राशि से यह कई गुना अधिक है।

साइबर क्राइम की कहां करें शिकायत

इस वेबसाइट पर जाकर करें
National Cyber Crime Reporting Portal
https://ncrb.gov.in/
 
इस पर फोन करें
नेशनल Helpline Number -1930 (working 24x7)

इंदौर में साइबर अपराध के लिए यहां तुरंत फोन करें
7049124445
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed