Indore: बच्चा बेचने वाली गैंग इंदौर पुलिस ने पकड़ी,डेढ़ माह का बच्चा भी लाए थे आरोपी
लिस ने शिकायतकर्ता के साथ आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बहाने डील की। तय योजना के तहत उन्हें सपना संगीता मार्ग पर बुलाया। तब प्रमिला और वंदना के साथ तीन अन्य लोग थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बच्चा बेचने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है। वह अपने साथ डेढ़ माह का बच्चा भी साथ लाई थी। जिसकी पहले शिकायतकर्ता ने डील की दी। बाद में उन्होंने पुलिस को फोन लगा दिया। इस गैंग में 11 सदस्य है। जिनमें छह महिलाएं और पांच पुरुष है। अब पुलिस पता लगा रही है कि यह गैंग कहां से बच्चे लेकर आती थी और कितने बच्चे बेच चुकी है।
इस मामले में आजाद नगर निवासी रितेश व्यास ने पुलिस को शिकायत की थी। छह माह पहले उनके संपर्क में गैंग की सदस्य प्रतिमा साहू आई थी। वह पहले हीरानगर में बच्चा बेचने के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। प्रमिला ने रितेश को बताया कि वह निसंतान लोगों की मदद करते है और उन्हें बच्चे दिलाने का काम करते है। दूसरी बार मुलाकात में प्रमिला के साथ वंदना नामक महिला भी थी।
शंका होने पर रितेश ने पुलिस अफसरों से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बहाने डील की। तय योजना के तहत उन्हें सपना संगीता मार्ग पर बुलाया। तब प्रमिला और वंदना के साथ तीन अन्य लोग थे। इस दौरान एक महिला को बच्चे की मां बताया गया। उसकी गोद में डेढ़ माह का बच्चा भी था। वंदना ने कहा कि महिला सोनू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह बच्चा गोद देना चाहती है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे को बेचने के लिए दस लाख रुपये की डील हुई थी। बच्चा सोनू का ही है। जब वह गर्भवती थी तो वंदना और प्रमिला ने उसकी डिलेवरी का खर्च उठाया था और उसे चार लाख रुपये देने की बात कही थी। बच्चे की मां सोनू की पहले गुजरात में शादी हो चुकी है। बाद में पति ने उसे छोड़ दिया था। उज्जैन में उसे एक युवक मिला। उनसे प्रेम जाल में फंसाया। कुछ दिनों साथ रखा और धोखा देकर छोड़ दिया। सोनू को दोनो आरोपियों ने बच्चा बेचने के लिए तैयार कर लिया। इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है। पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।