{"_id":"6331994b76c9b911737105b0","slug":"crime-news-half-sister-raped-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: इंदौर में सौतेली बहन से दुष्कर्म, अबॉर्शन का दबाव बनाया, बेटी होने पर बोला- जान से मार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: इंदौर में सौतेली बहन से दुष्कर्म, अबॉर्शन का दबाव बनाया, बेटी होने पर बोला- जान से मार दो
Mon, 26 Sep 2022 05:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Sep 2022 05:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेले भाई ने बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर अबॉर्शन का दबाव बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक 35 साल की महिला ने अपने सौतले भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया, सौतेले भाई ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो अबॉर्शन का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
डॉक्टर ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। पीड़िता ने करीब डेढ़ महीने पहले बेटी को जन्म दिया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की बात कही, जिसके बाद रविवार को पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
टीआई अजय वर्मा के मुताबिक, एलआईजी कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी डेढ़ महीने की बच्ची के साथ रविवार रात को थाने पहुंची। उसने शिकायत की कि उसके सौतेले भाई ने एक साल पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता की जुबानी...
पीड़िता ने बताया, सौतेले भाई की शादी हो गई है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। पिछले साल नवंबर में मेरी भाभी मायके गई थी। तब वह जूस लेकर हमारे घर आया। उस वक्त घर में मैं अकेली थी। उसने मुझे जबरदस्ती जूस पिलाया। इसके कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो सौतेले भाई ने कहा, उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद वह समाज और परिवार का डर बताकर लगातार मेरे साथ गलत काम करता रहा।
कुछ महीने बाद गर्भवती होने का पता चला, तो मैं डर गई। मैंने ये बात सौतेले भाई को बताई। उसने मुझ पर बच्चा गिराने का दबाव बनाया। मुझे डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अबॉर्शन करने से मना कर दिया।
कुछ समय बाद परिवार को यह बात पता चली तो उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। इसके बाद सौतले भाई ने मुझे अलग कमरा दिलवा दिया। डेढ़ महीने पहले मैंने बेटी को जन्म दिया, तो सौतेले भाई ने कहा- इसे मार डालो।
