{"_id":"6586f37be7aae461190f6bd8","slug":"coronavirus-case-covid-jn1-variant-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid jn1: इंदौर में साढ़े पांच हजार ऑक्सीजन बेड तैयार, 12 केंद्रों पर जांच शुरू, भीड़ में न जाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid jn1: इंदौर में साढ़े पांच हजार ऑक्सीजन बेड तैयार, 12 केंद्रों पर जांच शुरू, भीड़ में न जाने की सलाह
Sat, 23 Dec 2023 09:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 23 Dec 2023 09:07 PM IST
सार
covid jn1 variant की जानकारी आने के बाद ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने वाले 48 पीएसए प्लांट में से 36 वर्किंग में। सर्दी, खांसी होने पर लोगों को भीड़ में न जाने की सलाह।
विज्ञापन
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की इंदौर जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना coronavirus ने दस्तक दे दी है। इस बार कोरोना के नए वैरिएंट जेएन 1 covid jn1 variant की वजह से खलबली मचना शुरू हो गई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनियाभर में एक महीने के अंदर मरीजों की तादाद में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं और सर्दी खांसी के मरीजों को भीड़ में जाने से मना किया है।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की इंदौर जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से हमें नेशनल हेल्थ पोर्टल पर अपडेशन करना था कि इंदौर जिले में क्या तैयारियां हैं। इसके बाद 14 दिसंबर को एक माक ड्रिल हुआ था जिसके बाद हमने सभी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंदौर जिले में अभी हमने 5800 ऑक्सीजन बेड पता किए हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में यह बेड उपलब्ध हैं। अगर केस बढ़ते हैं तो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। शहर में अभी 48 पीएसए प्लांट में से 36 पीएसए प्लांट वर्किंग में हैं। पीएसए प्लांट की मदद से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा 12 मेंटेनेंस फेस में हैं जिन्हें 2 से 3 दिन में ही शुरू किया जा सकता है। शहर में अभी ऑक्सीजन को लेकर उपलब्धता अच्छी है।
सैंपलिंग और टेस्ट के लिए बढ़ाई क्षमता
मालाकार ने बताया कि टेस्ट और सैंपलिंग के लिए क्षमता बढ़ाई है। 12 केंद्रों पर हमने जांच शुरू कर दी है। शहर में कुल 52 लैब हैं जो आईसीएमआर से अप्रूव्ड हैं। यहां पर लोग जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
नया वैरिएंट कितना खतरनाक अभी नहीं कह सकते
मालाकार ने कहा कि नया वैरिएंट कितना खतरनाक है इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अभी दो मरीज पाजिटिव आए थे जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। दोनों के सैंपल भी हमने वैरिएंट की जांच के लिए भोपाल भेज दिए थे।
सर्दी, खांसी हो तो भीड़ में न जाएं
मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और ठंड और धूप में लगातार उतार चढ़ाव है। इस वजह से भी शहर में सर्दी, खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मालाकार ने कहा कि सर्दी, खांसी के मरीज घर में ही रहें और स्वस्थ होने के बाद ही बाहर निकलें। वे परिजन के संपर्क में भी कम ही आएं। भीड़ में जाने से बचें ताकि संक्रमण अधिक न फैले।