फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Constable's body found in BSF well

BSF: बीएसएफ के कुएं में मिला आरक्षक का शव, कपड़ों के साथ नहीं था पर्स, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 19 Feb 2024 06:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

झारखंड का रहने वाला था ट्रेनी BSF आरक्षक, बीएसएफ कैंपस के कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी, शव के साथ नहीं मिला पर्स और जरूरी सामान
 

विज्ञापन
Constable's body found in BSF well
कुएं में मिला आरक्षक का शव। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बीएसएफ BSF कैंपस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कैंपस में स्थित कुएं में एक ट्रेनी आरक्षक का शव मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बीएसएफ के अफसरों ने शव मिलते ही पुलिस को सूचना देकर कैंपस में बुलाया। 
विज्ञापन


झारखंड का रहने वाला है सुभाष
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि जवान झारखंड का रहने वाला है। उसका नाम सुभाष साहो है। सोमवार सुबह जवान बहुत देर से लापता था। उसकी खोजबीन में कई लोगों को लगाया गया। कुछ देर के बाद उसका शव कैंपस के कुएं में पड़ा मिला। इसके बाद जवानों ने तुरंत बीएसएफ के अफसरों को इसकी जानकारी दी। अफसरों ने शव को बाहर निकलवाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ समय से जवान यहां पर आरक्षक के पद पर ट्रेंनिग ले रहा था। 
विज्ञापन


कपड़ों में नहीं मिला पर्स
पुलिस अफसरों को मिली जानकारी में सामने आया है कि सुभाष इंदौर के बीएसएफ ट्रेंनिग कैपस में 14 हफ्ते से ट्रेनिंग ले रहा था। पुलिस को जानकारी दी गई कि जब बीएसएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला तो सुभाष के कपड़ों में पर्स ओर अन्य जरूरी सामान नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जवान ने कुएं में कूदकर सुसाइड किया है। सुभाष के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed