फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress's big bet by involving the youth preparation of election strategy

Indore News: युवाओं को जोड़कर कांग्रेस का बड़ा दांव, इंदौर में बैठकों का जबरदस्त आगाज, चुनावी रणनीति की तैयारी

Mon, 02 Dec 2024 04:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 02 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस ने इंदौर ग्रामीण में बूथ से ब्लॉक स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। इन बैठकों में युवाओं को जोड़ने और चुनावी रणनीतियों पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress's big bet by involving the youth preparation of election strategy
कांग्रेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है। इन बैठकों का उद्देश्य बूथ, पंचायत, मंडलम, सेक्टर और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के ढांचे को सशक्त बनाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने इस अभियान की शुरुआत महू से की है। बैठकें 2 और 3 दिसंबर को जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, 5 और 6 दिसंबर को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सह प्रभारी सुनील दत्त की उपस्थिति में शहर और जिले की विधानसभा-वार बैठकें होंगी। इन बैठकों में तैयार की गई रिपोर्ट 7 दिसंबर को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और जीतू पटवारी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

बैठकों में पार्टी के प्रभारी रवि जोशी और सह प्रभारी गजेंद्र सिसोदिया भी उपस्थित रहेंगे। बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही चुनावी तैयारियों को भी इन बैठकों का अहम हिस्सा बनाया गया है। इन बैठकों की योजना के तहत 2 दिसंबर को महू शहर ब्लॉक की बैठक महू कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई है। इसके साथ ही महू ग्रामीण ब्लॉक की बैठक माउंट व्यू रिसोर्ट जामली में, जबकि मानपुर ब्लॉक और सिमरोल (उप ब्लॉक) की बैठक महाकाल गार्डन मानपुर में आयोजित होगी।

विज्ञापन

3 दिसंबर को देपालपुर, बेटमा और हातोद ब्लॉक की बैठक माहेश्वरी मांगलिक भवन में होगी, जबकि गौतमपुरा ब्लॉक की बैठक हिंगोट मैदान के पास आयोजित की जाएगी। सांवेर और शिप्रा ब्लॉक की बैठक रेडियंट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज में और राऊ ब्लॉक की बैठक शाम को राऊ में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed