फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Confederation of Indian Industry CII indore malwa zone siddharth sethi akshat chordia

Indore News: सिद्धार्थ सेठी सीआईआई मालवा जोन के अध्यक्ष और अक्षत चोरडिया उपाध्यक्ष चुने गए

Wed, 01 Mar 2023 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 Mar 2023 07:06 PM IST
सार

सीआईआई मालवा जोन में बदलाव हुए हैं। नए पद पर आए सिद्धार्थ और अक्षत मालवा में औद्योगिक विकास पर काम करेंगे। 

विज्ञापन
Confederation of Indian Industry CII indore malwa zone siddharth sethi akshat chordia
CII - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सीआईआई इंदौर ने 28 फरवरी 2023 को मालवा क्षेत्र के वार्षिक सत्र का आयोजन किया। सत्र के मुख्य अतिथि डॉ इलैयाराजा टी, आईएएस, जिला कलेक्टर इंदौर और  सुनील चोरडिया, अध्यक्ष, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र थे। इसमें अंचल के कई उद्योगपति शामिल हुए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ सेठी भारतीय उद्योग परिसंघ यानी कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के मालवा क्षेत्र के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। सेठी इन्फोबीन्स के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सीआईआई ने उन्हें 2023-24 के लिए मालवा क्षेत्र चेयरमैन चुना है। वहीं अक्षत चोरडिया, (निदेशक, रिनी लाइफ साइंस) सीआईआई मालवा क्षेत्र (Malwa Zone) के उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ सेठी इन्फोबीन्स (InfoBeans Technologies Ltd) के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। वे एक IT उद्यमी हैं और उन्हें सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में 23 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 2001 में कंपनी की सह-स्थापना की थी और कंपनी को राजस्व में शून्य से 50 मिलियन डॉलर से अधिक तक बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अक्षत चोरडिया रिनी लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के सीईओ हैं। रिनी लाइफ साइंस प्रा. लिमिटेड एपीआई और इंटरमीडिएट्स का जीएमपी प्रमाणित निर्माता है और ग्लिमेपाइराइड और इसके इंटरमीडिएट्स के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed