{"_id":"65293a1d98fcfdc1b700e6c7","slug":"complaint-to-the-election-commission-about-priyanka-gandhi-s-announcement-of-giving-money-to-school-children-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: प्रियंका गांधी द्वारा स्कूली बच्चों को रुपये देने की घोषणा की शिकायत निर्वाचन आयोग को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: प्रियंका गांधी द्वारा स्कूली बच्चों को रुपये देने की घोषणा की शिकायत निर्वाचन आयोग को
Fri, 13 Oct 2023 06:07 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
वाधवानी ने शिकायत में प्रियंका के भाषण की रिकार्डिंग प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की नई घोषणा आचार संहिता के दौरान नहीं की जा सकती है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के मंडला जिले की चुनावी सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की स्कूली बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने चुनाव आयोग को शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि 12 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हर विद्यार्थी को महीने में 500 रुपये से 1500 रुपये तक दिए जाने की घोषणा की है, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उनकी यह घोषणा प्रलोभन की श्रेणी में आती है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता वकील पंकज वाधवानी ने कहा कि जिस योजना का उल्लेख प्रियंका गांधी ने किया, वह सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए है या प्राइवेट स्कूलों के लिए यह भी स्पष्ट नहीं है। प्रियंका ने सिर्फ मतदान को प्रभावित करने के लिए यह घोषणा की है। वाधवानी ने शिकायत के साथ प्रियंका के भाषण की रिकार्डिंग व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की नई घोषणा आचार संहिता के दौरान नहीं की जा सकती है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव आयोग को ऑनलाइन शिकायत की है। उन्होंने आयोग से इस मामले में जांंच कर एक्शन लेने की मांग भी की।
विज्ञापन
प्रियंका ने आदिवासी जिले मंडला में स्कूली बच्चों के लिए अपने भाषण के दौरान घोषणा की थी। छह सितंबर को वे धार जिले के मोहनखेड़ा में भी आई थीं, लेकिन तब उन्होंने इस योजना का जिक्र नहीं किया था।
