Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Clean City Indore: Cleanliness celebration held in Indore, fireworks took place, then the premises were cleane

Clean City Indore: इंदौर में मना स्वच्छता का जश्न, हुई आतिशबाजी, फिर की परिसर की सफाई

Thu, 17 Jul 2025 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

 स्वच्छता परिणाम आने के बाद निगम परिसर में स्वच्छता की बड़ी रंगोली महिला सफाईकर्मियों ने मिलकर बनाई। जश्न मनाने के दौरान परिसर में जो कचरा फैला, उसे भी सफाईकर्मियों ने जश्न समाप्त होते ही उठा लिया।

विज्ञापन
Clean City Indore: Cleanliness celebration held in Indore, fireworks took place, then the premises were cleane
स्वच्छता में सिरमौर बनने के बाद इंदौर में मना जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर एक बार फिर स्वच्छता में सिरमौर बना है। स्वच्छता सुपर लीग में शीर्ष पर रहने की घोषणा होने पर इंदौर में जश्न का दौर शुरू हो गया।सुपर स्वच्छता लीग में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर पहले नंबर पर रहा।  नगर निगम परिसर में सफाईकर्मियों व नगर निगम कर्मचारियों ने ढोलक की थाप पर नाच गाकर खुशियां मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इसके अलावा आतिशबाजी भी हुई। दिल्ली में पुरस्कार लेने गए मेयर पुष्य मित्र भार्गव,निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अफसर गुरुवार को इंदौर लौटेंगे। तब भी राजवाड़ा पर नगर निगमकर्मी और जनप्रतिनिधि जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन

 

इंदौर स्वच्छता लीग में शीर्ष पर है। इसका अंदाजा पहले ही लग चुका था। इसके चलते बुधवार शाम को नगर निगम परिसर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थी। टेंट के अलावा मंच भी लगाए गए थे। गुरुवार सुबह 11 बजे जैसे ही पुरस्कारों की घोषणा हुई तो नगर निगम कर्मचारी खुशी से झूम उठे। महिला सफाईकर्मी ने भी ढोलक पर मटकी की धून बजवा कर नृत्य किया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जब कांग्रेस सांसद ने कहा सफाई सीखनी है तो इंदौर जाइए, यूरोप नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला सफाईकर्मी ममता ने कहा कि सफाई करने में चुनौतियां तो बहुत आती है, लेकिन इंदौर को हम अपना घर समझते है। हमेशा यहीं भाव रहता है कि शहर में रहने वाले परिवारों को हमें स्वस्थ रखना है। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि इंदौर तो स्वच्छता में नंबर वन हमेशा रहेगा। अब दूसरे शहरों को भी मदद करेंगे। वाराणसी में भी इंदौर के अफसर गए और सफाई को लेकर टिप्स दिए।

ये भी पढ़ें-इंदौर का स्वच्छता मॉडल बना पूरे विश्व की प्रेरणा, 50 से ज्यादा देशों ने सीखे स्वच्छता के मंत्र

बनाई स्वच्छता की रंगोली

कई महिला सफाईकर्मी इंदौर में सड़क साफ करने के बाद रंगोली भी बनाती है। स्वच्छता परिणाम आने के बाद निगम परिसर में स्वच्छता की बड़ी रंगोली महिला सफाईकर्मियों ने मिलकर बनाई। जश्न मनाने के दौरान परिसर में जो कचरा फैला, उसे भी सफाईकर्मियों ने जश्न समाप्त होते ही उठा लिया और परिसर साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed