फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   chintu chouksey Pushyamitra Bhargav Mayor of Indore nagar nigam bjp congress

Indore: नेता प्रतिपक्ष का आरोप- जहां कांग्रेस के पार्षद वहां पर जनहित के काम भी रोक रही भाजपा

Sun, 06 Aug 2023 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर और वर्तमान परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बोले- कांग्रेसी पार्षदों से हो रहा भेदभाव
 

विज्ञापन
chintu chouksey Pushyamitra Bhargav Mayor of Indore nagar nigam bjp congress
चिंटू चौकसे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक ओर जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने उनके काम पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में चिंटू चौकसे ने कहा कि महापौर ने जितने वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। चिंटू चौकसे ने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है और भ्रम में रखा जा रहा है। पत्रकार वार्ता में आए कांग्रेसी पार्षदों ने भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिषद भेदभाव से काम कर रही है। जिन वार्ड में कांग्रेस के पार्षद हैं वहां पर काम रोके जा रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि कांग्रेस के वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं वही जो काम उन्होंने शुरू किए थे वह सभी अधूरे पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


महापौर पर लगाए यह आरोप
1. 15 पुल का निर्माण करने, 15 नए हाकर जोन और 85 कालोनियों को सोलर पर निर्भर करने का दावा पूरा नहीं किया।
2. एक साल में निगम परिषद की छह बैठक होना चाहिए थी। 
3. 120 कालोनियों को वैध किया गया लेकिन यहां मकानों के नक्शे मंजूर नहीं हो रहे हैं।

यह सवाल उठाए
1. कब इंदौर शहर की जनता को नल से मिलने वाले गंदे और सीवरेज के पानी से मुक्ति मिलेगी? 
2. घरों में पर्याप्त प्रेशर से पानी कब आएगा? 
3. बारिश में मात्र 2 इंच पानी में शहर की सड़कें कब तक डूबेंगी? 
4. नवाचार के बजाए जनता के प्रति सदाचार की भावना से कब काम करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed