{"_id":"63e909d73d86943624035e22","slug":"chief-minister-will-come-to-indore-on-monday-will-gift-development-works-worth-one-thousand-crores-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर आएंगे, एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर आएंगे, एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे
Sun, 12 Feb 2023 09:16 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 12 Feb 2023 09:16 PM IST
सार
चुनावी साल में अब प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की सौगातें देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर आएंगे। वे एक हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को इंदौर आ रहे हैं। वे सात घंटे इंदौर में रहेंगे और एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे सुबह साढ़े 11 बजे सुपर कॉरिडोर पर यश टेक्नालॉजी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वे दोपहर एक बजे जी-20 की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे आई हॉस्पिटल के लोकार्पण और बोनमेरो ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.40 बजे वे विधायक महेंद्र हार्डिया के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
शाम को सीएम शिवराज राजवाड़ा व गोपाल मंदिर के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 46 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खर्च किए गए हैं। शाम पांच बजे वे फूटी कोठी पर आईडीए द्वारा निर्मित किए जाने वाले ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे। इस छह लेन ब्रिज का निर्माण आईडीए 55 करोड़ की लागत से करेगा। इसकी डिजाइन भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
पश्चिम रिंग रोड के इस हिस्से में यह दूसरा ब्रिज होगा। इससे छह साल पहले केसरबाग ब्रिज बनाया गया था। मुख्यमंत्री बेटमा भी जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम सात बजे लालबाग में आयोजित जनजातीय गौरव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
