फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said – Indore also became number one in health

Indore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- इंदौर स्वास्थ्य में भी बने नंबर वन

Mon, 27 Mar 2023 11:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Mar 2023 11:30 AM IST
सार

दशहरा मैदान पर स्टेज के साथ लंबाई में रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए श्रीश्री रवि शंकर भक्तों से मिले। सुबह उन्होंने करीब पौन घंटे योग के अलग अलग आसान कराए और आसनों से दूर होने वाले रोगों की जानकारी भी दी। 

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said – Indore also became number one in health
इंदौर में हजारों लोगों ने किया योग। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के दशहरा मैदान में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे हजारों लोगों ने श्रीश्री रविशंकर के साथ योग किया। इस आयोजन में

विज्ञापन

वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जुड़े। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। छह बार लगातार अवार्ड पा चुका है, लेकिन अब इंदौर को स्वास्थ्य में भी नंबर वन होना चाहिए। इसके लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते है।

दशहरा मैदान पर स्टेज के साथ लंबाई में रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए श्रीश्री रवि शंकर भक्तों से मिले। सुबह उन्होंने करीब पौन घंटे योग के अलग अलग आसान कराए और आसनों से दूर होने वाले रोगों की जानकारी भी दी। योग के बाद श्रीश्री रविशंकर ने २१ विद्वानों के साथ रुद्रपूजा भी की। मंत्रोच्चार के बीच इस पूजा में हजारों लोगों ने गुरुजी के साथ मंत्रों का उच्चारण किया और पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन


तनाव की वजह से हम अपनी शक्ति नहीं पहचानते
रैम्प पर जब रविशंकर पहुंचे तो पंडाल में जय गुरुदेव के नारे लगे। श्रीश्री ने भक्तों पर फूल बरसाए और फिर संबोधित करते हुए कहा कि बात करने से चित शांत होता है। मन को प्रसन्नता मिलती है। व्यक्ति तनाव की वजह से अपनी शक्ति को नहीं पहचान पाता है। इसलिए तनाव के कचरे को ध्यान की झाडू से बाहर कर दिया। तभी मन स्वच्छ और शरीर स्वच्छ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर संस्कार, स्वाद और संस्कृति का शहर है। आज के युवा नशे की तरफ जा रहे है। नशा होना चाहिए, लेकिन भगत सिंह की तरह राष्ठ्रभक्ति का, मीरा की तरफ ईशभक्ति का। तभी जीवन सफल होगा। संस्था योग मित्र की अगुवाई में हुए इस आयोजन में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed