Indore News: देवास की माता टेकरी के रोपवे की केबल गिर्री से उतरी, खाली थी ट्रालियां
सोमवार को रोपवे में सवारियों को ले जाने वाली ट्रालियां जिस केबल पर लटकी रहती है, वह गिर्री से उतर गई। तकनीकी चूक के कारण यह हादसा हुआ है। जब यह हादसा हुआ,तब ट्रालियां पूरी तरह खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी तक भक्तों को ले जाने वाले रोपवे की ट्राली की केबल सोमवार को फिर गिर्री से उतर गई। गनीमत थी कि ट्राली में लोग नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दस दिन मेें रोपवे पर दूसरा हादसा है। 3 जून को भी ट्रालियां हवा में लटक गई थी। उसमें दस लोग सवार थे।
सोमवार को रोपवे में सवारियों को ले जाने वाली ट्रालियां जिस केबल पर लटकी रहती है, वह गिर्री से उतर गई। तकनीकी चूक के कारण यह हादसा हुुआ है। जब यह हादसा हुआ, तब ट्रालियां पूरी तरह खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दस दिन मेें दूसरी बार रोप वे के तार में खराबी आना रोप वे के रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहा है,क्योकि देवास टेकरी पर रोपवे के संचालन में ज्यादा समय नहीं हुआ हैै। स्थानीय लोगों को कहना है कि पहले भी टॉली का तार पुली से निकल गया था। दूसरी बार यह हादसा हुुआ है। रोपवे का सुरक्षा आडिट होना चाहिए। उसके बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाना चाहिए।
दस यात्री फंसे थे ट्राली में दस दिन पहले
3 जून को देवास में तेज बारिश हुई थी। तब भी टेकरी पर ट्रालियां हवा में लटक गई थी। उसमें दस यात्री फंसेे थे। उन्हें सकुशल निकाल लिया गया था, लेकिन उसके बाद रोपवे के रखरखाव में लापरवाही बरती गई और वैसा ही हादसा दूसरी बार हो गया।
