फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bulldozer of Municipal Corporation runs on two illegal colonies, illegal colony of land mafia Zafar is also in

Indore News: दो अवैध काॅलोनियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, भू-माफिया जफर की अवैध कॉलोनी भी शामिल

Wed, 15 Feb 2023 04:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

चंदन नगर क्षेत्र में भी एक अवैध काॅलोनी पर बने निर्माणों को रिमूवल गैंग ने तोड़ा। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर ने भूमाफिया जफर सहित तीन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
Bulldozer of Municipal Corporation runs on two illegal colonies, illegal colony of land mafia Zafar is also in
अवैध काॅलोनियों में नगर निगम ने तोड़े निर्माण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में नगर निगम 100 साल पुरानी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन जो अवैध काॅलोनियां हाल ही के वर्षों में काटी गई है, उसकी सूची भी अफसरों ने तैयार कर ली है। इस तरह की दो अवैध काॅलोनियों में बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा और वहां बन रहे मकानों को तोड़ दिया। इसमें एक भूमाफिया की काॅलोनी भी शामिल है। नगर निगम का अमला जब मौके पर पहुंचा तो कई लोग विरोध करने भी पहुंचे। उनका कहना था कि उन्होंने पैसे देकर प्लाॅट खरीदे है, लेकिन वे मकानों के नक्शे नहीं दिखा पाए। पहले कैलोद करताल की जमीन बनी अवैध काॅलोनी में अमला पहुंचा। यह काॅलोनी ग्रीन बेल्ट में विकसित की जा रही थी।

विज्ञापन

खसरा नं. 936/3, 936/2 ग्राम कैलोद करताल पर दिलीप पिता बाबूलाल, कैलाश शर्मा ने अवैध काॅलोनी काटी थी। जमीन का न तो डायवर्शन कराया गया था और न ही काॅलोनी का नक्शा पास हुआ था। इसे काटने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ निगम ने तेजाजी नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

इसके अलावा चंदन नगर क्षेत्र में भी एक अवैध काॅलोनी पर बने निर्माणों को रिमूवल गैंग ने तोड़ा। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर ने भूमाफिया जफर सहित तीन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। सिरपुर क्षेत्र में जफर ने जहां सरकारी रास्ते की जमीन को भी नोटरी से बेच डाला, वहीं अवैध कॉलोनी भी विकसित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा नगर निगम सिरपुर की जमीन सर्वे नं. 94/1/1, 89/2 की जमीन से पांच निर्माणाधीन मकान तोड़े और रोड उखाड़ी। इसके अलावा सीवरेज लाइन का काम भी चल रहा था। उसे भी तोड़ दिया गया। इसके अलावा निगम का अमला केशव नगर और न्यू लक्ष्मी नगर अवैध कॉलोनी में पहुंचा और अतिक्रमण हटाए। यहां पर फर्जी स्टाम्पों के जरिए नोटरी कर भूखंडों को बेचा भी गया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल के मुताबिक अब लगातार नई विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। काॅलोनी काटने वाले भूमाफिया के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed