{"_id":"657322c012a90ca8a20778a7","slug":"brother-in-law-robbed-woman-to-throw-party-for-brother-in-law-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: साले को पार्टी देने के लिए जीजा ने महिला को लूटा, पुलिस ने दोनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: साले को पार्टी देने के लिए जीजा ने महिला को लूटा, पुलिस ने दोनों को पकड़ा
Fri, 08 Dec 2023 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:35 PM IST
सार
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि दो दिन पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र के अग्रवाल पब्लिक के पास इन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जीजा साले।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
लूट की वारदात करने वाले जीजा-साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास से जा रही एक महिला के साथ इन्होंने लूट की थी। थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि दो दिन पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र के अग्रवाल पब्लिक के पास इन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
यहां से जा रही एक महिला के साथ लूट की वारदात की गई। फरियादी महिला नेहा गुर्जर पति कमलेश गुर्जर ने बताया गया कि घटना 22 नवंबर की है। जब वो अपने पति के साथ जा रही थी तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पर्स में मोबाइल सहित चांदी की एक जोड़ी पायल और 250 रुपए थे।
सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
घटना के बाद जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें ब्लू कलर की बाइक पर दो बदमाश दिखाई दिए। इनकी पहचान रोहित खटक निवासी मयंक ब्लू वाटर पार्क के रूप में हुई। घटना वाले दिन आरोपी रोहित का नाबालिग साला भोपाल के पत्रकार कॉलोनी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी पंचशील नगर से इंदौर आया था। साले को शराब की पार्टी देने के लिए जीजा रोहित द्वारा बाइक से लूट की घटना की गई। पुलिस द्वारा लूट का सामान सहित लूट में उपयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। दोनों ने एक अन्य लूट की वारदात भी कबूल की है।