फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Broke the house of a woman doing illegal drug business in Basti

Indore: बस्ती में नशे का अवैध कारोबार करती थी महिला, तीन बार पकड़ाई पर नहीं सुधरी, निगम ने तोड़ दिया मकान

Fri, 28 Oct 2022 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 09:30 PM IST
सार

बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली डिंपल पति रवि रायकवार को तीन बार अवैध नशा बेचने के आरोप में पुलिस पकड़ चुकी है। उसके बाणगंगा के मकान को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Broke the house of a woman doing illegal drug business in Basti
इंदौर में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के घर ढहा दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम छेड़ रखी है। बार-बार पकड़े जाने के बाद भी जो लोग इस कारोबार को जारी रखते हैं। ऐसे लोगों के अवैध निर्माण प्रशासन तोड़ रहा है। आश्चर्य की बात है कि इस कारोबार में महिलाएं भी लिप्त है। इस मुहिम के तहत शुक्रवार को शहर की दो बस्तियों में अवैध मकान तोड़े गए। इसमें एक मकान बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली महिला का भी है। 
विज्ञापन


बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली डिंपल पति रवि रायकवार को तीन बार अवैध नशा बेचने के आरोप में पुलिस पकड़ चुकी है। उसके बाणगंगा के मकान को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। इसके अलावा भवानी नगर में रहने वाले महेश पिता गणेश परमार की अवैध मकान पर भी नगर निगम की गैंग ने हथौड़े चला दिए। दोनो ने नक्शा मंजूर कराए बगैर मकान बना लिए थे। सुबह जब मौके पर मकानों को तोड़ने टीम पहुंची तो रहवासियों ने सामान निकलने की मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि हमारे अमले की मदद से सामान मकान के बाहर निकाल लो, आज ही अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। इसके बाद आधे घंटे में मकान जमींदोज कर दिए गए। 
विज्ञापन


अब तक 30 से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े
शहर में नशे का अवैध कारोबार करने वाले और आतंक मचाने वाले 30 से ज्यादा लोगों के अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। ज्यादातर अवैध नशा बाणगंगा, भागीरथपुरा, चंदन नगर क्षेत्र में बिकता है। जो गोलियां शासन ने प्रतिबंधित कर रखी हैं, उसे भी दूसरे राज्यों से मंगाकर बस्तियों में बेचा जाता है और शराब व अन्य मादक पदार्थों में उन दवाओं को मिलाकर सस्ता नशा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed