Indore: भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी यादव इंदौर आए, 56 दुकान पर खाई काजू बर्फी
सुबह 9 बजे प्रदेश भाजपा प्रभारी यादव कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जी-20 की इंदौर में होने वाली समिट की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि मेहमानों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में होगा और उन्हें शहर केे पुरात्तव महत्व के भवनों को दिखाने भी ले जाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में इंदौर के प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री भूपेेंद्र यादव इंदौर पहुंचे। वे सुबह जी-20 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैैठक में शामिल हुए। इसके अलावा वे 56 दुकान पर भी नाश्ता करने पहुंचे। यादव शनिवार रात को इंदौर पहुंचे थे। विमानतल पर उनका स्वागत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। एयरपोर्ट से वे होटल के रवाना हो गए।
सुबह 9 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जी-20 की इंदौर में होने वाली तीन दिवसीय समिट की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि मेहमानों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में होगा और उन्हें शहर केे पुरात्तव महत्व के भवनों को दिखाने भी ले जाया जाएगा।
इसके बाद वे नाश्ता करने 56 दुकान गए। यहां उन्होंने काजू बर्फी खाई और शिकंजी पी। कलेक्टर इलैया राजा टी और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने उन्हें इंदौर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे आईआईएम इंदौर में छात्र छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्री यादव शाम 5.15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे।
