फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP leader in Indore angry with Priyanka Gandhi Vadra's 50 percent commission tweet, complains in the police s

Indore: 50 प्रतिशत कमीशन ट्वीट मामले में इंदौर में प्रियंका गांधी, कमल नाथ और अरुण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
सार

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
BJP leader in Indore angry with Priyanka Gandhi Vadra's 50 percent commission tweet, complains in the police s
प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ थाने में शिकायत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। रात को पुलिस ने प्रियंक गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री अरूण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि फर्जी संगठन और पत्र के आधार पर ट्वीट किए गए। 

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निमेश पाठक की शिकायत पर प्रियंका गांधी वाड्रा सहित चार नेताअेां के खिलाफ धारा 420 और धारा 469 के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।भाजपा नेताअेां द्वारा थाने में की गई शिकायत पर कहा गया कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में जिस लघु व मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का उल्लेख किया है। 
विज्ञापन


वह प्रदेश में नहीं है और न ही 50 प्रतिशत कमीशन की शिकायत हाईकोट को करने वाला व्यकि्त ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने आया है। कांग्रेस ने डमी संघ अौर व्यक्ति के अाधार पर भ्रामक आरोप सोशल मीडिया पर वायरल किए है। यदि शिकायतकर्ता खुद सामने आकर आरोप लगाए तो हम भी जवाब दे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। इस काम में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। रणदिवे ने कहा कि इस तरह के झूठ के लिए भाजपा हमेशा लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका के ट्वीट और भ्रामक पत्र की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस को जांच के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ और अरूण यादव  के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed