फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP engaged in helping tribal vote bank, Prime Minister and BJP President on Nimar tour

MP Politics: आदिवासी वोटबैंक को साधने में जुटी भाजपा, मोदी, नड्डा और शाह आएंगे निमाड़ दौरे पर

Thu, 15 Jun 2023 05:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

PM Modi Madhya Pradesh Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को मध्य प्रदेश में अपने चुनावी दौरे की शुरुआत धार में रोड़ शो से करेंगे। इंदौर के कुछ नेता भाजपा पदाधिकारियों की बैैठक ले रहे हैं। रोड़ शो के जरिए भाजपा आदिवासी बाहुल्य धार जिले में माहौल बनाना चाहती है।

विज्ञापन
BJP engaged in helping tribal vote bank, Prime Minister and BJP President on Nimar tour
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा निमाड़ दौरे पर आएंगे। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कभी भाजपा का गढ़ रहे मालवा-निमाड़ ने पिछले चुनाव में सत्ता की चांबी कांग्रेस को सौंपी थी। भाजपा फिर से मालवा-निमाड़ में मजबूती चाहती है। इस कारण एक सप्ताह के भीतर निमाड़ के तीन जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे तय किए गए हैं। इसे मालवा-निमाड़ में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरूआत के तौर पर माना जा रहा है। राजनीतिक दृष्टि से महत्व रखने वाले इस हिस्से पर भाजपा का फोकस कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर को खत्म करना है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मालवा-निमाड़ की 25 से अधिक विधानसभा सीटों की नब्ज टटोली थी। इनमें ज्यादातर सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

धार मेें मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को मध्य प्रदेश में अपने चुनावी दौरे की शुरुआत धार में रोड़ शो से करेंगे। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। इंदौर के कुछ नेता एक सप्ताह से धार के आदिवासी इलाकों में भाजपा पदाधिकारियों की बैैठक ले रहे है। रोड़ शो के जरिए भाजपा आदिवासी बाहुल्य धार जिले में माहौल बनाना चाहती है। पिछले चुनाव में धार जिले की सात सीटों मेें सिर्फ एक धार विधानसभा सीट ही भाजपा जीत सकी थी। फिर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भाजपा में आने के बाद भाजपा के खाते में दो सीटें आ गई। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगोन आएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जून के अंतिम सप्ताह मेें खरगोन के दौरे पर रहेंगे। वे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से सीधे मुलाकात करेंगे। सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए हर विधानसभा में बैठकों का दौर चल रहा है। नड्डा के अलावा दो-तीन अन्य केंद्रीय मंत्री भी आगामी दिनों में मालवा निमाड़ का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवा-निमाड़ ने खत्म किया था कांग्रेस का राजनीतिक वनवास
15 साल तक सत्ता से दूर रही कांग्रेस का राजनीतिक वनवास पिछले विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ के कारण खत्म हुआ था। दोनों अंचलों की 66 सीटों में से 35 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा को 28 सीटें ही मिल पाई थी। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया व 22 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों की संख्या घटकर 30 रह गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed