फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Jodo Yatra will reach Indore on the fifth day in MP

Bharat Jodo Yatra: MP में भारत जोड़ो यात्रा का पांचवा दिन, आज इंदौर के राजबाड़ा में राहुल की नुक्कड़ सभा

Sun, 27 Nov 2022 08:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Nov 2022 08:24 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा शाम छह बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से सजाया गया है। चिमनबाग में भी एक मंच बनाया गया है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will reach Indore on the fifth day in MP
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को पांचवां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत महू से सुबह छह बजे राऊ के लिए रवाना हुई। राऊ में एनसीसी ने बैंड बाजा के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी करीब पांच मिनट तक दिव्यांग मनोहर भिलाला के साथ चलते रहे। इस दौरान उन्होंने मनोहर भिलाला का हालचाल पूछा। यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा पहले टी ब्रेक के लिए विधायक जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में रुकी। दोपहर में राऊ के आगे एयू सिनेमा के पास लंच ब्रेक होगा। उसके बाद कुछ घंटे का विराम रखा गया है। शाम चार बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी इंदौर

इसके बाद यात्रा राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए चाणक्य पुरी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी चौराहा, माणिकबाग रोड, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए शाम छह इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा।


चिमनबाग में राहुल जनता को करेंगे संबोधित

इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। यात्रा मार्ग को बैनर, होर्डिंग और झंडों से सजाया गया है। स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। इधर, चिमनबाग मैदान पर भी विशाल मंच बनाया गया है। इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे।


राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा
राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा में शामिल होने के लिए करीब दो किमी के दायरे में गाड़ियों को रोक लिया जाएगा। लोगों को पैदल ही राहुल की सभास्थल तक जाना होगा। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए दो किमी के दायरे में आने वाले स्कूल-कॉलेजों के मैदानों में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed