फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Gaurav train left from Indore carrying 755 passengers, will travel for ten days

Indore:755 यात्रियों को लेकर रवाना इंदौर से रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, दस दिन का होगा सफर

Tue, 16 May 2023 07:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 May 2023 07:55 PM IST
सार

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन वातानुकूलित और आठ शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में सवार 755 यात्री दस दिनों में  पुरी, गंगासागर, कलकत्ता, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। 

विज्ञापन
Bharat Gaurav train left from Indore carrying 755 passengers, will travel for ten days
इंदौर से रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पश्चिम रेलवे मंडल की पहली भारत गौरव ट्रेन मंगलवार को इंदौर से रवाना हुई। इस ट्रेन को रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। भारतीय रेलवे नेे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम देखे अपना देश कार्यक्रम तैयार किया है। इसमे विशेष ट्रेन से देश के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जा रही है।

विज्ञापन

गंगासागर, पुरी, वाराणसी, अयोध्या व अन्य शहरों की सैर कराने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इंदौर से मंगलवार दोपहर रवाना हुई। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेेश मेंदोला, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन 25 मई तक  इंदौर लौटेगी।

विज्ञापन

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन वातानुकूलित और आठ शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन में सवार 755 यात्री दस दिनों में पुरी, गंगासागर, कलकत्ता, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन कराया जाएगा।। इसके अलावा बसों से भी पर्यटन स्थलों तक की सैर पैकेज में शामिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा शुल्क मेें यात्रियों का चार लाख का दुर्घटना बीमा भी शामिल है। पुरी-गंगासागर ट्रेन के अलावा इंदौर से दूसरी भारत गौरव ट्रेन रामेश्वरम अौर तिरुपति के लिए चलाई जाएगी। पुरी यात्रा से लौटने के बाद इसी ट्रेन के नए रैक से रामेश्वरम-तिरुपति यात्रा 29 मई से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed