फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BCCI's senior pitch curator came three days before the match, prepared a new pitch and got the match done

Holkar Stadium: जल्दबाजी में पिच बदलने और नई पिच तैयार कराने का फैसला भारी पड़ गया

Sat, 04 Mar 2023 05:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Mar 2023 05:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने अमर उजाला को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में बीसीसीआई के निर्देश और निगरानी में ही पिच तैयार होता है। इसमें एमपीसीए के पिच क्यूरेटर सिर्फ मदद करते है। 

विज्ञापन
BCCI's senior pitch curator came three days before the match, prepared a new pitch and got the match done
होलकर स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम इंदौर में टेस्ट मैच हारी है। इसके लिए पिच को जिम्मेदार माना जा रहा है। आईसीसी ने भी इंदौर के पिच को खराब माना और तीन डिमेरिट अंक भी दे डाले। दरअसल जल्दबाजी में पिच बदलने और नया पिच तैयार कराने का फैसला भारी पड़ गया।

विज्ञापन

होलकर स्टेडियम को मैच मिलते की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पिच तैयार कराना शुरू कर दिया था, जो पीली मिट्टी का बना था, लेकिन मैच शुरू होने के तीन दिन पहले 25 फरवरी को बीसीसीआई की सिनियर पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक और  तापूस चटर्जी इंदौर आ गए थे।उनकी निगरानी में काली मिट्टी का पिच तैयार किया गया और उसी पिच पर टेस्ट मैच खेला गया। यह फैसला किसका था और किसके कहने पर पिच बदला गया। इसकी जिम्मेदारी कोई लेना नहीं चाहता है।

विज्ञापन


टीम प्रबंधन चाहता था कि काली मिट्टी के पिच पर मैच खेला जाए। मैच शुरू होने के तीन दिन पहले काली मिट्टी का पिच बनाना गया। एक मार्च को उसी पिच पर भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे और आधी टीम एक घंटे के भीतर पाॅवेलियन लौट गई थी। उस पिच पर दो दिन में 30 विकेट गिरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के निर्देश मेें तैयार पिच

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने अमर उजाला को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में बीसीसीआई के निर्देश और निगरानी में ही पिच तैयार होता है। इसमें एमपीसीए के पिच क्यूरेटर सिर्फ मदद करते है।

दूसरे पिच पर हुआ मैैच
बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने अमर उजाला को बताया कि होलकर स्टेडियम में पिली मिट्टी का पिच बना था। मैच शुरू होने के पहले भारतीय टीम प्रबंध से जुड़े पदाधिकारी, बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर आ गए थे। उनकी देखरेख में ही काली मिट्टी का पिच तैयार हुआ था। मैच भी उसी पर खेेेला गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed