{"_id":"659c0ec54d67470d9d0e76c0","slug":"ayodhya-ram-mandir-pushyamitra-bhargav-mayor-indore-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मॉल संचालकों को मेयर की चेतावनी, क्रिसमस पर मॉल्स सैंटामय हुए तो अब राममय क्यों नहीं हो सकते?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मॉल संचालकों को मेयर की चेतावनी, क्रिसमस पर मॉल्स सैंटामय हुए तो अब राममय क्यों नहीं हो सकते?
Mon, 08 Jan 2024 08:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:33 PM IST
सार
राम मंदिर उत्सव को लेकर इंदौर में हर जगह अयोध्या राम मंदिर ayodhya ram mandir की प्रतिकृति लगाई जा रही है। इसी कड़ी में महापौर ने मॉल संचालकों से भी राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का निवेदन किया।
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव pushyamitra bhargav mayor indore ने आज शहर के मॉल और होटल संचालकों को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि आपने मॉल में क्रिसमस ट्री लगाया है तो राम मंदिर की प्रतिकृति भी लगाइए और यदि आप एेसा नहीं करते हैं तो ध्यान रखें कि इंदौर की जनता फिर आपको जवाब देना भी जानती है।
क्या है मामला
दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के आयोजन के चलते इंदौर में भी कई स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के नेता, आरएसएस और अन्य सभी संगठन लोगों से अपील कर रहे हैं कि हर जगह भगवान राम की मूर्ति लगाएं और इस आयोजन को धूमधाम से मनाएं। इसी कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के मॉल और होटल संचालकों से भी निवेदन किया था कि वे अपने मॉल और होटल में राम भगवान की मूर्ति लगाएं। कुछ संचालकों ने इस पर आपत्ती ली जिसके बाद महापौर ने आज सभी को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
क्या बोले महापौर
महापौर ने कहा कि हमने शहर के सारे मॉल्स, रेस्टोरेंट और संस्थानों को राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था। कई लोगों के मन में यह विषय था, तो मेरा उनसे यह कहना है कि यदि 25 दिसंबर से 2 जनवरी और अभी तक कई जगह सांता क्लाज और क्रिसमस ट्री लगे हुए हैं और वो लगाने से अगर आपको आपत्ति नहीं है, तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यदि इस प्रकार से किसी ने इस राममय उत्सव में अकारण असहयोग किया तो इंदौर की जनता उनको जवाब देना भी जानती है। यह राम जी का काम है। रामराज्य का काम है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को आपत्ति होगी।