फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Army Officer Impersonator Defrauds Businessman of ₹8.55 Lakh,

इंदौर: आर्मी अफसर बनकर व्यापारी से 8.55 लाख की ठगी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की जांच

Tue, 22 Sep 2026 04:01 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर एक व्यापारी से 8.55 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। आरोपी ने कैंटोनमेंट में सामान सप्लाई का झांसा देकर बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Army Officer Impersonator Defrauds Businessman of ₹8.55 Lakh,
मामले की शिकायत छोटी ग्वालटोली थाना में की गई है।

विस्तार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर एक व्यापारी से करीब 8 लाख 55 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कैंटोनमेंट बोर्ड के लिए सामान सप्लाई कराने का झांसा देकर व्यापारी से संपर्क किया। इसके बाद बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन और पेमेंट प्राप्त करने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन करवाकर रकम अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा ली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छोटी ग्वालटोली क्षेत्र निवासी प्रवीण मोदी पेंट सप्लाई का काम करते हैं। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम कुणाल कुमार बताते हुए खुद को आर्मी ऑफिसर बताया और कहा कि वह कैंटोनमेंट क्षेत्र में तैनात है। आरोपी ने फोर्स के लिए सामान की जरूरत बताते हुए प्रवीण से जीएसटी नंबर समेत अन्य कारोबारी जानकारी मांगी। जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन और पेमेंट प्राप्त होने का झांसा दिया। उसने अलग-अलग बहाने बनाकर प्रवीण से अपने बताए खातों में रकम जमा करने को कहा। शुरुआत में कुछ रकम अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर जमा कराई गई। इसके बाद बातचीत में उलझाकर आरोपी ने व्यापारी के खाते से करीब 8 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गरबा में मुस्लिमों की एंट्री: भाजपा विधायक बोले- बहन-बेटियां भी लेकर आओ, कांग्रेस विधायक ने कहा- बदतमीजी छोड़ो
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का पता चला तो थाने पहुंचा व्यापारी
रकम ट्रांसफर होने के बाद प्रवीण को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने छोटी ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान तथा रकम के ट्रांजैक्शन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति खुद को आर्मी, पुलिस या किसी सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर फोन करे तो बिना सत्यापन के उसकी बात पर भरोसा न करें। किसी भी तरह के अकाउंट वेरिफिकेशन या भुगतान के नाम पर रकम ट्रांसफर नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed