फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   apple ceo tim cook asmi jain Apple WWDC23 technology innovation

Apple CEO Tim Cook Meets Asmi: टिम कुक बोले- भारत बहुत प्यारा देश, वहां के युवा बेहद होनहार

Sat, 10 Jun 2023 02:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 Jun 2023 02:48 PM IST
सार

Apple WWDC23 स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज में इंदौर की असमी विजेता बनी हैं। इस चैलेंज में दुनियाभर के स्टूडेंट्स ने अपने इनोवेशन पेश किए थे। एपल सीईओ टिम कुक ने इस मौके पर असमी से बात की है।

विज्ञापन
apple ceo tim cook asmi jain Apple WWDC23 technology innovation
टिम कुक की असमी जैन से हुई मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की असमी जैन ने पूरी दुनिया में शहर का डंका बजा दिया है। असमी ने दुनिया की शीर्ष टेक कंपनी एपल की ऐप कम्पीटिशन में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनके ऐप को एपल के सीईओ टिम कुक ने खूब सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह इनोवेशन दुनिया को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इस प्रतिस्पर्धा में 30 देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, मनोरंजन और एनवायरमेंट से संबंधित ऐप डेवलप करने थे। इस चैलेंज का आयोजन हर साल होता है जिसमें तमाम देशों के छात्र हिस्सा लेते हैं। चार जून को अंतिम चरण में जीतने पर असमी की मुलाकात सीधे टिम कुक से हुई। इसमें टिम कुक ने भारत के बारे में कई रोचक बातों को शेयर किया। कुछ समय पहले टिम कुक एपल के स्टोर की लांचिंग के लिए भारत भी आए थे।  

विज्ञापन


क्या बोले टिम कुक
टिम कुक ने असमी से बातचीत में कहा कि वे कुछ दिन पहले एपल स्टोर की लॉन्चिंग के लिए भारत आए थे। उन्होंने कहा कि भारत बहुत ही प्यारा देश है। यहां के लोग अपने हुनर के दम पर पूरी दुनिया में छा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के इनोवेशन पूरी दुनिया को नई दिशा दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


तकनीक से दुनिया को दिखाना है नई राह
असमी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वे तकनीक के माध्यम से दुनिया को नई राह दिखाना चाहती हैं। वे अभी कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में थर्ड ईयर छात्रा हैं। 20 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपने इनोवेशन से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या चैलेंज था और कैसे जीतीं असमी
एपल डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी23 के स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज में स्विफ्ट कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल कर ओरिजनल ऐप बनाना होता है। इसमें दुनियाभर के छात्र अपने बनाए एप पेश करते हैं। असमी ने बताया कि इसमें सबसे प्रमुख चीज होती है ऐप को समझने और उपयोग में यूजर की सहूलियत। मैंने इस बात पर ध्यान दिया कि एप को तीन मिनट में कोई भी यूजर पूरी तरह से समझ ले और उपयोग कर सके। 

आंखों की गंभीर समस्याओं को ठीक करता है असमी का ऐप
असमी ने एक ऐसा ऐप बनाया है जो यूजर्स की आंखों की मूवमेंट को ट्रैक कर सकता है। इस ऐप की मदद से लोग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। यह ऐप उनके लिए काफी मददगार है जिन्हें आंखों की गंभीर समस्या है या आंखों का पैरालिसिस है। असमी का अगला लक्ष्य एक ऐसे ऐप को तैयार करना है जिसकी मदद से लोग अपने चेहरे की एक्सरसाइज कर सकें।


कैसे आया यह आइडिया
असमी जैन के दोस्त के चाचा को मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्हें आंखों में दिक्कत हुई और फिर पैरालिसिस हो गया। जैन के दोस्त के चाचा अपनी आंखों के मूव नहीं कर पा रहे थे। इसे देखते हुए असमी ने एक ऐसा एप बनाया जो यूजर्स की आंखों की मूवमेंट को ट्रैक कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed