फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Anil Dixit murder case: Thirty thousand reward on the accused, continuously uploading videos on Instagram

Indore: अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपियों पर तीस हजार का इनाम, इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो अपलोड कर रहे

Mon, 18 Jul 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 07:37 PM IST
सार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नामी बदमाश अनिल बाबा दीक्षित की हीरानगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चयन सीके और शानू सागर पर हत्या का आरोप है। इनकी तलाश में देवास, उज्जैन और सीहोर में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Anil Dixit murder case: Thirty thousand reward on the accused, continuously uploading videos on Instagram
कुछ दिनों पहले अनिल दीक्षित की हत्या कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। लगातार लोकेशन बदलने से पुलिस भी नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस ने इन पर तीस हजार का इनाम भी रख दिया है। उधर आरोपी लगातार 5 दिन में 4 वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुके हैं। साथ ही ऑनलाइन कॉलिंग से धमकी भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नामी बदमाश अनिल बाबा दीक्षित की हीरानगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चयन सीके और शानू सागर पर हत्या का आरोप है। इनकी तलाश में देवास, उज्जैन और सीहोर में दबिश दी जा रही है। परदेशीपुरा, नंदानगर और मल्हारगंज के उन युवकों से भी पूछताछ चल रही है, जो आरोपितों से जुड़े हैं। शनिवार को एक आरोपित का रायफल के साथ फोटो जारी हुआ, तो अफसर सकते में आ गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तत्काल टीमें सीहोर रवाना की गई।
विज्ञापन


आरोपियों पर पहले जोन-3 के उपायुक्त धर्मेंद्रसिंह भदौरिया ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को आयुक्त ने इनाम राशि बढ़ा कर तीस हजार रुपये कर दी। दोपहर को जोन-1 के डीसीपी अमित तोलानी ने बैठक ली और आरोपितों को पकड़ने के लिए संयुक्त टीम बनाई। आरोपित फरारी के दौरान भी वीडियो कॉल कर गवाहों को धमका रहे हैं, बल्कि इंस्टाग्राम पर हथियारों सहित फोटो भी अपलोड कर रहे हैं। पुलिस को शंका है कि आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट कोई और ऑपरेट कर रहा है। जो फरार बदमाशों के संपर्क में है। पुलिस ने मामले में बिट्टू गौड को भी आरोपी बना लिया। जो अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एक के बाद एक दो वीडियो शानू और चयन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। एक वीडियो को 300 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हालांकि कुछ ही देर बाद वीडियो हटा लिया गया। शुक्रवार रात महाकाल मंदिर से भी AK-47 रायफल के साथ एक वीडियो यू ट्यूब पर डालने की बात सामने आई थी। इसे लेकर पुलिस का दावा है कि यह वीडियो घटना से पहले का है। जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को चयन सीके के इंस्टा पर पोस्ट किया गया, जिसमें हत्या करने की धमकी देने की बात की गई।

14 जुलाई को शानू सागर ने बिट्टू गौड के मोबाइल से फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉलिंग कर गवाह जितेन्द्र की मां को धमकी दी। 16 जुलाई को शानू और चयन ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें वह एक फॉर्म हाउस पर चलते हुए दिख रहे हैं। इसी दिन एक और वीडियो चयन के इंस्टाग्राम से अपलोड किया गया है। उसमें भी खुलेआम धमकी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed