फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Arrived in Indore Will Inaugarate Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital

Indore: फोटो खींचने पर भड़क गई जया बच्चन, इंदौर में कहा-इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए

Tue, 17 Jan 2023 01:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital Inauguration: स्कीम-134 में ढाई एकड़ जमीन पर कोकिला बेन अस्पताल का निर्माण वैसे तो दो माह पहले हो गया गया था, लेकिन अब अभिनेता अमिताभ बच्चन के हाथों शुभारंभ होगा। इसके लिए वे पत्नी जया बच्चन के साथ मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Arrived in Indore Will Inaugarate Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अमिताभ बच्चन मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी आई। एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने फोटो खींचना चाहे तो जया बच्चन भड़क गई। उन्होंने यह तक कह दिया कि इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए। अमिताभ एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे थे। शाम को वे इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी उनके साथ रहेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 134 में ढाई एकड़ जमीन पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल बना है। इसका निर्माण दो महीने पहले पूरा हो गया था। अब उद्घाटन अमिताभ बच्चन करने वाले हैं। इसके लिए वे पत्नी जया बच्चन के साथ मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर अमिताभ के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। कुछ लोगों ने जया बच्चन के साथ फोटो खिंचना चाहा, लेकिन उन्होंने नाराजगी भरे स्वर में फोटो खींचने से मना कर दिया। इसके बाद अमिताभ होटल के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Arrived in Indore Will Inaugarate Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital
टीना अंबानी ने अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
टीना अंबानी सोमवार को आ गई
टीना अंबानी सोमवार को ही इंदौर आ गई थी। वे सुबह अस्पताल पहुंची और वहां तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार सुबह अनिल अंबानी भी इंदौर आकर और उज्जैन रवाना हो गए। लौटने पर वे अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

200 बिस्तरों का है अत्याधुनिक अस्पताल
200 बिस्तरों के अस्पताल में कई आधुनिक चिकित्सा उपकरण लाए गए है। इनकी मदद से जटिल से जटिल ऑपरेशन भी हो सकेंगे। अस्पताल के लिए स्टाॅफ भी रखा जा चुका है। शुभारंभ के बाद अस्पताल पूरी तरह से कार्य करने लगेगा। अंबानी परिवार ने ढाई साल पहले बीसीएम ग्रुप के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। यह अस्पताल समूह का पांचवां बड़ा कॉर्पोरेट अस्पताल है और मध्य भारत का पहला है। आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी अस्पताल की शाखाएं खोली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed