फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ADG Maheshwari came to investigate the lathicharge incident, Bajrang Dal official sent notice for statement

Indore: लाठीचार्ज कांड की जांच करने आए एडीजी माहेश्वरी, बजरंग दल पदाधिकारी बोले बयान केे लिए नोटिस भेजो

Sat, 17 Jun 2023 02:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

लाठीचार्ज के कारण अस्पताल में भर्ती बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे ने कहा कि उनके पास थाने से फोन आया था। जांच अधिकारी बयान के लिए बुला रहे है, लेकिन हमनें कहा कि जांच हो रही है तो फिर लिखित में नोटिस भेजे। 

विज्ञापन
ADG Maheshwari came to investigate the lathicharge incident, Bajrang Dal official sent notice for statement
पुलिस लाठीचार्ज कांड की जांच शुरू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बजरंग दल पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए सरकार ने एडीजी विपिन माहेश्वरी को भेजा है। माहेश्वरी का इंदौर मेें लंबा वक्त गुजरा है और वे यहां एसएसपी भी रह चुके है। भोपाल से शुक्रवार रात को ही पहुंच गए थे और शनिवार सुुबह उन्होंने जांच शुरू की दी।

विज्ञापन

थाने से बजरंगदल के पदाधिकारियों को फोन लगाकर बयान देने के लिए बुलाया गया, लेकिन पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके लिए नोटिस भेजे, मौखिक रुप से बुलाने पर वे नहीं आएंगे। इसके बाद अफसरों ने नोटिस भेजना शुरू किए। माहेश्वरी अपनी जांच के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।

विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद ही देंगे बयान

लाठीचार्ज के कारण अस्पताल में भर्ती बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे ने कहा कि उनके पास थाने से फोन आया था। जांच अधिकारी बयान के लिए बुला रहे है, लेकिन हमनें कहा कि जांच हो रही है तो फिर लिखित में नोटिस भेजे। इसके बाद ही बयान के लिए वे जाएंगे। बजरंग दल पदाधिकारी अब जांच अधिकारी को बताएंगे कि किन परिस्थितियों में पुलिस ने डंडे चलाए और उसमें कौन कौन अधिकारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ता पलासिया थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे थेे। इस दौरान उन्होंने चक्काजाम कर दिया। वरिष्ठ अफसरों ने चक्काजाम हटाने के लिए कहा, लेकिन मौके पर लाठीचार्ज कर बजरंग दल पदाधिकारियों को खदेड़ दिया गया। इसमें कुछ पदाधिकारियों को चोंट भी आई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। शुक्रवार को डीसीएपी और एक थाना प्रभारी को हटा दिया है। कुछ अन्य पुलिस अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed