फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ABVP Submits Memorandum Against Mismanagement at DAVV Indore, Threatens Major Protest

Indore News: विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर ABVP का हंगामा, ज्ञापन सौंपा, दी चेतावनी

Tue, 22 Apr 2025 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याएं नहीं सुलझी तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
ABVP Submits Memorandum Against Mismanagement at DAVV Indore, Threatens Major Protest
कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई को ज्ञापन सौंपते छात्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु को अव्यवस्थाओं के विरोध में आज ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि छात्र लगातार विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने के समय बड़ी संख्या में छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


UPSC 2024 Result: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?
विज्ञापन


शिक्षकों की कम संख्या से पढ़ाई हो रही प्रभावित
छात्रों ने कहा कि कई जगह पानी की मूलभूत सुविधा ही नहीं है। भवनों की जर्जर हो रही है। स्वच्छता एवं वॉशरूम की खराब दशा की वजह से लगभग सभी विभागों में छात्र और शिक्षक परेशान हैं। कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं जिनकी वजह से बड़ी घटना होने पर भी जानकारी नहीं मिल पाती है। परिसर की बाउंड्री वॉल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और सड़क निर्माण कार्य में देरी से भी छात्र परेशान है। कई जगह शिक्षकों की कम संख्या की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की सुरक्षा पर भी ध्यान नहीं
छात्रों ने ज्ञापन में लिखा है कि संपूर्ण परिसर की स्ट्रीट लाइट्स रात में बंद रहती हैं। छात्राएं जब रात में लाइब्रेरी से लौटती हैं, तो उन्हें अंधेरे में चलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा संकट में रहती है। छात्रा छात्रावास के पीछे के गेट पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं है तथा वहां की स्ट्रीट लाइट भी बंद है। छात्रावास में सुविधाओं की कमी है। जिम के लिए प्रत्येक वर्ष शुल्क लिया जाता है, किंतु आज तक कोई जिम स्थापित नहीं किया गया है। साथ ही, खेल उपकरणों की भी भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed