Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A new political chessboard in Indore: Why did the Chief Minister relinquish charge of Indore, and why was the

इंदौर में राजनीति की नई बिसात: मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य को ही क्यों दी गई कमान?

Thu, 26 Nov 2026 11:44 AM IST
Abhishek Chendke Abhishek Chendke
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:44 AM IST
सार

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के लिए प्रभारी मंत्री के रूप में चेतन्य काश्यप कितने खरे साबित होंगे, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनके लिए जलसंकट, मास्टर प्लान और नगर निगम चुनाव जैसे मुद्दों से निपटना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
A new political chessboard in Indore: Why did the Chief Minister relinquish charge of Indore, and why was the
मुख्यमंत्री ने इंदौर का जिम्मा चैतन्य को सौंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विश्वस्त मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर की कमान सौंपी है। मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के चलते इंदौर को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। संगठन स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में अपनी बात रखी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर का प्रभार छोड़ने और काश्यप को जिम्मेदारी सौंपने के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। हालांकि, चेतन्य के सामने प्रदेश के सबसे बड़े शहर में राजनीतिक संतुलन बनाने के साथ मास्टर प्लान, जलसंकट और विकास परियोजनाओं को गति देने की बड़ी चुनौती होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास करीब दो साल तक इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी रही। अब यह जिम्मेदारी मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंपी गई है। इसकी वजह मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के चलते इंदौर को पर्याप्त समय नहीं दे पाना बताया जा रहा है। संगठन स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह बात रखी थी।

विज्ञापन


इंदौर में भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड के बाद से ही कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। प्रभारी मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी लगातार निशाना साधा जाता रहा। दूसरी ओर, इंदौर में इस साल कम बारिश होने के कारण जलसंकट की आशंका अभी से गहराने लगी है। जनप्रतिनिधियों ने पेयजल व्यवस्था के लिए सरकार से 100 करोड़ रुपए का पैकेज मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल जलसंकट के साथ ही नगर निगम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में प्रभारी मंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा इंदौर का मास्टर प्लान अभी तक प्रारूप के स्तर पर भी तय नहीं हो पाया है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के गठन का मामला भी ठंडे बस्ते में है। इन तमाम चुनौतियों के बीच मुख्यमंत्री ने काश्यप पर भरोसा जताया है। उनके पास फिलहाल प्रदेश की राजधानी भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभार भी है। आने वाले समय में भोपाल और राजगढ़ की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों को सौंपी जा सकती है।

इस कारण चैतन्य को मिली जिम्मेदारी

- मालवा की राजनीति की समझ: चैतन्य काश्यप मालवा क्षेत्र से आते हैं और यहां की स्थानीय राजनीति को बखूबी समझते हैं। इंदौर भाजपा के किसी एक स्थानीय गुट से उनका सीधा जुड़ाव नहीं माना जाता। ऐसे में वे सभी गुटों के बीच समन्वय बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
- कैलाश विजयवर्गीय से बेहतर समन्वय: इंदौर में अधिकारियों के रवैये को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अक्सर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। सार्वजनिक मंचों पर भी वे कई बार इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं। वरिष्ठ मंत्री होने के नाते काश्यप उनके साथ आसानी से समन्वय स्थापित कर सकते हैं।
- सिंहस्थ से जुड़े प्रोजेक्टों पर निगरानी: सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में कई विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। इनकी निगरानी करने और प्रोजेक्टों को गति देने में चैतन्य अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि इनमें से कई परियोजनाएं मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन से भी जुड़ी हैं।

- प्रशासनिक जवाबदेही का नया चेहरा: इंदौर का प्रभार अब केवल प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही का विषय भी बन गया था। ऐसे में यह जिम्मेदारी चैतन्य को सौंपकर सरकार ने जिला स्तर पर निगरानी के लिए एक नया चेहरा सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed