फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A fair held in Mhow on Ambedkar Jayanti, the government gave three and a half acres of land for the birthplace

Indore:आंबेडकर जयंती पर महू में लगा मेला, सरकार ने जन्मस्थली के लिए साढे तीन एकड़ जमीन दी

Fri, 14 Apr 2023 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महू में अपने संबोधन में कहा कि एक जमाना था जब यहां स्मारक नहीं था। ये सौभाग्य भाजपा की सरकार को मिला। पहले यहां अनुयायी अपने साथ भोजन लेकर आते थे। हमने महू में बाबा साहेब महाकुंभ शुरू किया।

विज्ञापन
A fair held in Mhow on Ambedkar Jayanti, the government gave three and a half acres of land for the birthplace
बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को देशभर में धूमधाम से मनाई गई। मध्य प्रदेश के महू स्थित बाबा साहेब की जन्मस्थली पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों ने जन्मस्थली पर पहुंचकर बाबा साहेब को नमन किया। महू में धर्मशाला बनाने के लिए सेना की एनओसी के बाद सीएम शिवराज ने साढ़े तीन एकड़ जमीन आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी को सौंप दी।

विज्ञापन

भाजपा को बना स्मारक बनाने का सौभाग्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महू में अपने संबोधन में कहा कि एक जमाना था जब यहां स्मारक नहीं था। ये सौभाग्य भाजपा की सरकार को मिला। पहले यहां अनुयायी अपने साथ भोजन लेकर आते थे। हमने महू में बाबा साहेब महाकुंभ शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महू में धर्मशाला के लिए जमीन मांगी गई थी। महू में जमीन सेना की है। रक्षा विभाग ने साढ़े तीन एकड़ जमीन की एनओसी दे दी। मुख्यमंत्री ने जमीन के दस्तावेज आंबेडकर स्मारक समिति के पदाधिकारियों को सौंपे।

विज्ञापन

बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण करें

प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण सभी को करना चाहिए। उन्होंने कभी नशे का सेवन नहीं किया। लगातार उच्च शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने खुद को योग्य बनाया। इस दौरान सीएम मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ आए अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी महू पहुंचे। वे भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ महू आए और दोनों नेताओं ने बाबा साहब को नमन किया। बाबा साहेब की जन्मस्थली पर अखिलेश यादव करीब 15 मिनट रुके और श्रद्धांजलि देकर रवाना हो गए।

बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाबा साहेब की जन्मस्थली पर कहा कि डॉ. आंबेडकर ने इतना अच्छा संविधान बनाया है कि उसकी नकल कई देशों ने की, लेकिन उनकी जन्मस्थली पर आकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठ बोलते हैं। न महू में जमीन मिली, न ही धर्मशाला बन पाई। कमलनाथ ने कहा कि देश का अच्छा संविधान आज गलत हाथों में है। प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो हम भोपाल में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed