फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   10 mm steel rebar had halved the road, how could 55 people bear the burden

Indore Bawadi Accident: दस एमएम का सरिया जंग से सड़कर हो चुका था आधा, कैसे सहता 55 लोगों को बोझ

Fri, 31 Mar 2023 06:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 31 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

जिस बावड़ी के उपर 20 साल पहले कोटा स्टोन बिछाकर तीन-चार इंच क्रांक्रिट भर दिया गया, उसमें बड़ी खामियां थी। छत को बगैर बीम काॅलम के बिछाया गया।

विज्ञापन
10 mm steel rebar had halved the road, how could 55 people bear the burden
बावड़ी में लगी जाली सड़कर हो चुकी थी खराब। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

20 साल पहले बेलेश्वर मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों की नासमझी 36 लोगों के जीवन पर भारी पड़ी। बावड़ी को ढकने के लिए न तो किसी तकनीकी विशेषज्ञ की मदद ली और न ही कभी मरम्मत के बारे में सोचा। यह लापरवाही गुरुवार को बड़े हादसे की वजह बनी। नक्शे के विपरित गलत निर्माण होने पर बुलडोजर से तोड़ने की धमकियां देने वाले नगर निगम के अफसर भी इस गलत निर्माण पर आंख मूंदे रहे।

विज्ञापन

यह बावड़ी नगर निगम की सूची में भी शामिल नहीं थी और शहर के खतरनाक भवनों की जो सूची तैयार होती है, उसमे भी इस मंदिर को शामिल नहीं किया गया था, जबकि अफसरों को पता था कि बावड़ी के उपर मंदिर का निर्माण हुआ है। मंदिर प्रबंधन ने नोटिस के जवाब में खुद ही बावड़ी पर निर्माण होने का हवाला निगम को दिया था।

विज्ञापन

बगैर बीम कालम के छत और उस पर अनावश्यक बोझ

स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल शेठ का कहना है कि जिस बावड़ी के उपर 20 साल पहले कोटा स्टोन बिछाकर तीन-चार इंच क्रांक्रिट भर दिया गया, उसमें बड़ी खामियां थी। छत को बगैर बीम काॅलम के बिछाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरी बावड़ी  होने के कारण छत भरने से सेंटिंग नहीं लगाई,बलि्क कोटा पत्थर सरियों पर रखकर अनावश्यक बोझ बढ़ा दिया गया। नीचे के सरिए खुले थे। सालों तक कुएं में बन रही विभिन्न गैसों के संपर्क में आकर वे पूरी तरह सड़ चुके थे।10 एमएम का सरिया जंग की वजह से सड़कर 5 एमएम का हो चुका था, लेकिन उसके बारे में किसी ने नहीं सोचा। बस यही सबसे बड़ी चूक हादसे की सबसे बड़ी वजह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed