फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore woman who did not take a single dose of vaccine dies of corona infection

Indore Corona Virus Death: कोविड-19 संक्रमित महिला की हुई मौत, टीके की एक भी नहीं ली थी डोज

Wed, 27 Jul 2022 03:24 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 03:24 PM IST
सार

इंदौर स्थित सरकारी अस्पताल में एक 27 वर्षीय महिला की वायरल संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला ने कोविड-19 टीके की अभी तक एक भी खुराक नहीं ली थी। महिला रक्त व गुर्दे की बीमारियों से ग्रस्त थी।
 

विज्ञापन
indore woman who did not take a single dose of vaccine dies of corona infection
मध्य प्रदेश में कोरोना से महिला की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित सरकारी अस्पताल में एक 27 वर्षीय महिला की वायरल संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला ने कोविड-19 टीके की अभी तक एक भी खुराक नहीं ली थी। बुधवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। महिला रक्त और गुर्दे संंबंधित बीमारियों से ग्रस्त थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि महिला मरीज पहले से ही रक्त और गुर्दे से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। महिला को 21 जुलाई को मध्य प्रदेश के मनोरमा राजे टीबी अस्पताल में पैन्टीटोपेनिया (रक्त संबंधी बीमारी) और गुर्दे की समस्याओं के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इलाज के दौरान महिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। साथ ही उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सत्य्या ने भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला ने एंटी-कोविड-19 वैक्सीन नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जारी अपने बुलेटिन में उनकी मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंदौर में COVID-19 से मरने वालों की संख्या 1,465 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 104 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। मार्च 2020 में महामारी फैलने के बाद अभी तक कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,10,768 लोगों तक पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed