फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: When the girl refused to talk, the young man sitting in Nigeria started sending obscene messages, the police arrested

इंदौर: लड़की ने बात करने से मना किया तो नाइजीरिया में बैठकर युवक भेजने लगा अश्लील मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 04:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 04:40 PM IST
सार

नाइजीरिया में बैठा एक युवक इंदौर की छात्रा को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। एक आईडी पुलिस ने बंद करवाई तो दूसरी आईडी बना ली। बाद में पुलिस ने आईपी एड्रेस के जरिये उसका पता लगाया और जैसे ही भारत लौटा उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Indore: When the girl refused to talk, the young man sitting in Nigeria started sending obscene messages, the police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने एकतरफा प्यार में पड़े आशिक को गिरफ्तार किया है। युवक नाइजीरिया में काम करता है और वहां से युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। छात्रा ने शिकायत की तो पुलिस जांच कर रही थी। जैसे ही युवक भारत लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सायबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च 2020 में इंदौर की रहने वाली छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसे इंस्टाग्राम पर अनजान आईडी से लगातार अश्लील फोटो व मैसेज भेजे जा रहे हैं। जांच करने पर मैसेज नाइजीरिया से भेजे जाने की जानकारी मिली। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त आईडी को बंद करा दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरी फेक आईडी बनाकर फिर से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। सायबर पुलिस ने जब आईपी एड्रेस के माध्यम से खोजबीन की तो वह आनंद बरोले पिता विजय बरोले (27) निवासी पाटनीपुरा का निकला। आरोपी 2020 में नाइजीरिया में था, लेकिन इंस्टाग्राम की आईडी बनाते वक्त उसका भारत का ही आईपी एड्रेस था। इसके बाद उसने सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से उस आईपी एड्रेस का पता निकालने के लिए पत्र लिखा। इसमें आरोपी का पता इंदौर के पाटनीपुरा इलाके का निकला। यहां पर पुलिस ने जब छापा मारा तो आनंद के परिवारवालों ने बताया कि वह कुछ सालों पहले नाइजीरिया नौकरी करने जा चुका है। पुलिस को पता चला कि आरोपी आनंद के पिता विजय इंदौर की मंडी में हम्माली का काम करते हैं। परिचितों ने नाइजीरिया के शोरूम में उसकी नौकरी लगवाई थी। लगभग 2 सालों तक आनंद नाइजीरिया में रहकर ही युवती को परेशान करता रहा था। दो दिन पहले वह भारत पहुंचा तो उसका आईपी एड्रेस भारत का दिखाने लगा। इसके बाद सायबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 25 वर्ष है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर ही युवती को देखा था और उसे पसंद करने लगा। उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने बात नहीं की। इससे नाराज होकर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed