फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Vijayvargiya got angry after throwing a bottle on the road, stopped the car and explained to the driver, threw it in the dustbin

इंदौर: सड़क पर बोतल फेंकने पर नाराज हुए विजयवर्गीय, गाड़ी रुकवाकर वाहन चालक को दी समझाइश, डस्टबिन में फिंकवाई

Thu, 07 Apr 2022 01:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 01:05 PM IST
सार

देश के सबसे स्वच्छ शहर में इंदौर में जागरुकता का अलग नजारा दिखा। एक वाहन चालक ने सड़क पर खाली बोतल फेंकी तो भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गाड़ी रोककर उसे टोका। बाद में उससे खाली बोतल मंगवाई और डस्टबिन में फिंकवाई।

विज्ञापन
Indore: Vijayvargiya got angry after throwing a bottle on the road, stopped the car and explained to the driver, threw it in the dustbin
कार से उतरकर वाहन चालक को समझाते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यह वीडियो लगातार पांच साल से देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीतने वाले इंदौर का है। नागरिक और जनप्रतिनिधि स्वच्छता को लेकर कितने जागरूक है, यह इस वीडियो में देखा जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के एमआर-10 से गुजर रहे थे। तभी बाहर से आई एक गाड़ी से खाली बोतल किसी ने सड़क पर फेंक दी। यह विजयवर्गीय ने देख लिया। उन्होंने पहले उस शख्स को रोका। फिर खाली बोतल लेकर आने और डस्टबिन में फेंकने को कहा। 
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने काफिले के साथ वाहन से एमआर 10 से गुजर रहे थे। उनके आगे दूसरे वाहन में एक व्यक्ति जा रहा था। उक्त वाहन चालक ने कार के गेट से पानी की खाली बोतल सड़क पर फेंक दी। पीछे चल रहे विजयवर्गीय ने यह देखा तो उक्त वाहन चालक की कार के आगे अपना वाहन खड़ा कर उसे रुकवाया। गाड़ी से उतरकर उसे समझाइश दी कि ये क्या तरीका है। इस तरह सड़क पर कचरा नहीं फेंका जाता है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को वापस भेजा और बोतल उठाकर लाने को कहा। व्यक्ति कार से उतरा और जो बोतल उसने फेंकी थी, वह लेकर आया। बाद में डस्टबिन में फेंका गया। उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और निकल गया। इसी दौरान उक्त मार्ग से निकल रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इस घटना के बाद कैलाश विजयवर्गीय की तारीफ की। यहां तक कहा कि विजयवर्गीय का यही अंदाज उन्हें औरों से अलग करता है। यह भी कहा कि इंदौर अगर लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है तो उसके पीछे अफसरों की मेहनत और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी है। गलत काम पर टोकना और सही काम के लिए प्रोत्साहित करने से ही इंदौर ने अलग पहचान बनाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed