{"_id":"61d19751b8e69f648807fa1c","slug":"indore-vaccination-of-children-will-start-from-tomorrow-on-spot-registration-will-be-possible-after-getting-the-vaccine-you-will-have-to-remain-under-observation-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कल से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, हो सकेगा ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे रहना होगा ऑब्जर्वेशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कल से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, हो सकेगा ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे रहना होगा ऑब्जर्वेशन में
Sun, 02 Jan 2022 06:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
नए साल में बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। ऑनलाइन के साथ ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
दरअसल 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंदौर जिले में 289 केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 170 व ग्रामीण क्षेत्र में 119 केंद्र रहेंगे। स्कूलों में टीके लगेंगे। करीब ढाई लाख बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन होगा। रविवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। ऑनस्पॉट भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
स्कूली बच्चों के अलावा अन्य बच्चे जो पात्र हैं वे अपनी सुविधानुसार सेंटर स्लॉट बुक कर सकेंगे। सभी बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। वैक्सीन लगने के बाद बच्चों को आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इसके संबंध में बैठक लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वैक्सीनेशन किस तरह से होगा यह बताया गया। स्कूलों में तीन कमरे रहेंगे। पहले कमरे में वेटिंग वाले बच्चे रहेंगे। दूसरे कमरे में वैक्सीनेशन होगा। तीसरे कमरे में वैक्सीन लगने के बाद बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। आधा घंटा वहीं बैठना होगा।
विज्ञापन
ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू होगा। जिन बच्चों का जन्म 2007 में हुआ है वे वैक्सीनेशन के पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि मान्य होगा। विशेष परिस्थितियों में बच्चों का स्कूल का फोटोयुक्त आईडी भी मान्य होगा। कोविन एप के माध्यम से खुद ही पंजीकरण करवा सकेंगे। दूसरे मोबाइल नंबर से नया खाता बनाकर भी पंजीकरण कर सकेंगे। अपने माता-पिता, परिवार के सदस्य या दोस्त के मौजूदा खाते के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकेंगे।