फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Union Minister, meeting the children in IIT campus, said that according to the National Education Policy, develop the institute and mobilize facilities

इंदौर: आईआईटी कैंपस में बच्चों से मिलकर बोले केंद्रीय मंत्री-राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार करें संस्थान का विकास और जुटाएं सुविधाएं

Wed, 04 May 2022 12:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:54 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक आईआईटी इंदौर को बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore: Union Minister, meeting the children in IIT campus, said that according to the National Education Policy, develop the institute and mobilize facilities
आईआईटी कैंपस में बच्चों से मुलाकात करते मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे। उन्होंने आईआईटी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से बात की। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक आईआईटी इंदौर को बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे थे। यहां आकर वे आईआईटी कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय गए और निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की। कहा कि बच्चों से मिलकर खुशी हुई। आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी और मंत्री के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान की प्रगति की सराहना की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बहु- विषयक शैक्षिक दृष्टिकोण को जारी रखने का आग्रह किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार संस्थान का विकास और सुविधाएं जुटाए जाने के लिए उन्होंने प्रोफेसर्स से इसके लिए योजना बनाने की अपील की।
विज्ञापन


मंत्री प्रधान ने आईआईटी परिसर में हाल ही में तैयार हुए इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया। कॉम्प्लेक्स को 4257 वर्ग मीटर के क्षेत्र में तैयार किया गया है। इसमें छह बैंडमिंटन कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट, 580 की क्षमता वाली इंडोर गैलरी, जिम, तीन स्क्वैश कोर्ट और 288 क्षमता की व्यूइंग गैलरी के साथ ओलिंपिक आकार का स्विमिंग पूल है। दूसरे चरण के तहत आउटडोर वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड का भी निर्माण किया जाएगा।  केंद्रीय मंत्री ने संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्निंग के अध्यक्ष, डीन और रजिस्ट्रार के साथ चर्चा कर संस्थान की उपलब्धियों, दृष्टि दस्तावेज, योजनाओं और बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्हें संस्थान द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को सीखने के अनुभव को बढ़ाने की योजना के तहत अटल टिंकरिंग लैब और मेकर्स स्पेस की स्थापना की जाएगी। अधिकारियों ने पिरामिड के निचले हिस्से में लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए सामाजिक संपर्क कार्यक्रमों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को बताया। शोध के कार्यों को बढ़ाने के लिए संस्थान द्वारा ट्रांसलेशनल रिसर्च इकोसिस्टम स्थापित करने की बात भी बताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed