फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Indore: Unhappy with job loss, young man made a video and sent it to his wife and said that he is going to commit suicide.

इंदौर: नौकरी छूटने से दुखी युवक जा रहा था आत्महत्या करने, पत्नी को भेजा वीडियो, पुलिस ने जान बचाई और नौकरी भी लगवाई

Fri, 10 Dec 2021 11:36 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 11:36 AM IST
सार

नौकरी छूटने से दुखी एक युवक आत्महत्या करने चला गया। उसने आत्महत्या के पहले वीडियो बनाया और घरवालों को भेजा। घरवाले इसे देख सकते में आ गए और पुलिस के पास गए। पुलिस ने बिना देर किए लोकेशन ट्रेस की और युवक की जान बचाई। उसकी नौकरी भी लगवाई।

विज्ञापन
Indore: Unhappy with job loss, young man made a video and sent it to his wife and said that he is going to commit suicide.
आत्महत्या

विस्तार

नौकरी छूटने से दुखी एक युवक आत्महत्या करने चला गया। उसने आत्महत्या के पहले वीडियो बनाया और घरवालों को भेजा। घरवाले इसे देख सकते में आ गए और पुलिस के पास गए। पुलिस ने बिना देर किए लोकेशन ट्रेस की और युवक की जान बचाई। उसकी नौकरी भी लगवाई।
विज्ञापन


मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। खजराना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक अमित (परिवर्तित नाम) पेशे से ड्रायवर है। कुछ दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। उसके सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया। बच्चियों के स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहा था। वह तनाव में था। इसके चलते शनिवार को घर से चला गया और वीडियो बनाकर घरवालों को भेजा जिसमें आत्महत्या करने की बात कही। उसकी पत्नी ने जब वीडियो देखा तो घबरा गई और रोते हुए पुलिस के पास पहुंची। पुलिस से गुहार लगाई कि साहब पति को बचा लो। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि सायबर टीम की मदद से युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की। देवास नाका के पास उसकी लोकेशन मिली। तत्काल टीम को भेजकर युवक को पकड़ा। उसे थाने लाए और पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह पहले ड्रायवरी करता था। कुछ समय पहले नौकरी छूट गई जिस कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहा था जिस कारण बच्चे परीक्षा नहीं दे पाए। घर चलाने में भी समस्या आ रही। इस वजह से आत्महत्या करने जा रहा था। टीआई ने उसकी काउंसलिंग की और उसे मानसिक रूप से मजबूत किया। इसके बाद एक निजी ट्रेवल एजेंसी के मालिक से बात कर उसकी नौकरी लगवाई। यह सुन युवक खुश हुआ और सोमवार से नौकरी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed