फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Two months later the information about the death of the patient from Covid 19

इंदौरः दो महीने बाद दी गई कोविड-19 से मरीज की मौत की जानकारी

Wed, 10 Jun 2020 05:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 10 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Indore Two months later the information about the death of the patient from Covid 19
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी देरी से साझा किए जाने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच, ताजा मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक संक्रमित मरीज की मौत की जानकारी दो महीने के विलंब से दी है।

विज्ञापन


विभाग के एक आला अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए गए 62 वर्षीय पुरुष को शहर के एक निजी अस्पताल में चार अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसने 10 अप्रैल को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, इस मरीज की मौत की आधिकारिक जानकारी इसके दो महीने बाद स्वास्थ्य विभाग के मंगलवार रात जारी बुलेटिन के साथ दी गई है। इस देरी के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग गुजरे दिनों में स्थानीय अस्पतालों में कोविड-19 से मरने वाले मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है और इस दौरान उसे 62 वर्षीय मरीज की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित अस्पताल द्वारा इस मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को कथित तौर पर देरी से दिए जाने के मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैर सरकारी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का खुलासा अपनी सुविधानुसार कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ गई है।


इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 51 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,830 से बढ़कर 3,881 हो गई है। इनमें से 161 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed