{"_id":"618b80b241369e4dd4625550","slug":"indore-this-township-of-indore-made-the-rule-if-there-is-no-second-dose-then-there-is-no-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: इंदौर की इस टाउनशिप ने बनाया नियम- सेकंड डोज नहीं तो सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: इंदौर की इस टाउनशिप ने बनाया नियम- सेकंड डोज नहीं तो सुविधा नहीं
Wed, 10 Nov 2021 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:50 PM IST
सार
इंदौर की अपोलो डीबी टाउनशिप के रहवासी संघ ने कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे डोज को अनिवार्य कर दिया है। अगर दूसरा डोज नहीं लगा होगा तो सोसायटी में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर की अपोलो डीबी सिटी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन के सेकंड डोज को लेकर इंदौर जिला प्रशासन पुरजोर कोशिशें कर रहा है। हर व्यक्ति को सेकंड डोज लगे इसके लिए मुहिम और अभियान चलाया जा रहा है। आमजन का सहयोग भी मिल रहा है और नवाचार किए जा रहे हैं। इस कड़ी में इंदौर की एक टाउनशिप ने नियम बनाया है कि सेकंड डोज लगाने पर ही सुविधा का लाभ मिल सकेगा, वरना नहीं।
ये नवाचार किया है इंदौर की अपोलो डीबी टाउनशिप ने। यहां के नागरिकों ने जनभागीदारी का सर्वोत्तम उदाहरण पेश किया है। अपोलो डीबी सिटी टाउनशिप रहवासी संघ ने सोसाइटी में आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोविड-19 वैक्सीन का सेकंड डोज अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि अन्य सोसायटियों को भी इस पर अमल करना चाहिए।
20 नवंबर से लागू होंगे ये नियम
टाउनशिप में अब सख्त नियम लागू किए गए हैं। 20 नवंबर से टाउनशिप में सिक्योरिटी गार्ड, हाउसमेड , हाउस कीपिंग, माली, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, डिलीवरी बॉय, हॉकर, दूधवाले सहित किसी भी स्टाफ का प्रवेश दूसरा डोज लगवाए बिना नहीं होने दिया जाएगा। इसी तरह अपोलो डीबी सिटी के सभी रहवासियों के लिए भी दूसरा डोज लगवाए बिना टाउनशिप में दी जा रही सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। यह निर्णय रहवासी संघ द्वारा प्रशासन का सहयोग करते हुए लिया गया है।