फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: These are Indori MLAs, they are not behind in hitting dance, MLA Shukla stunned with wife, video went viral on social media

इंदौर: ये हैं इंदौरी विधायक, डांस पे चांस मारने में नहीं है पीछे, पत्नी के साथ खूब थिरके विधायक शुक्ला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 09 May 2022 01:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 01:48 PM IST
सार

ये इंदौरी विधायक हैं। हर काम में आगे रहते हैं तो भला डांस में पीछे कैसे रह सकते हैं। भाजपा विधायक के डांस के बाद अब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। अपनी पत्नी के साथ वे खूब थिरक रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore: These are Indori MLAs, they are not behind in hitting dance, MLA Shukla stunned with wife, video went viral on social media
पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं विधायक संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिन पहले इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपनी पत्नी के  साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक गर्मजोशी से थिरकते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का जोर से झटका लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वे एक समारोह में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्मी गीत 'जोर का झटका हाय जोरो से लगा, शादी हो गई उमर कैद की सजा' पर अलग-अलग स्टेप्स में थिरक रहे हैं। उनकी पत्नी अंजली शुक्ला भी साथ में कदम मिलाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शुक्ला के पारिवारिक विवाह समारोह का है। रविवार को महिला संगीत का कार्यक्रम था जिसमें विधायक अपनी पत्नी के साथ नाचते हुए नजर आए। सूट-बूट में सज-धजकर विधायक ने इस गाने पर जोरदार डांस किया जिसकी तारीफ भी हो रही है। बता दें कि इसके पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय एक समारोह में डांस करते नजर आए थे वहीं उनके पिता भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने माइक पर गीत गाया था।
विज्ञापन

Indore: These are Indori MLAs, they are not behind in hitting dance, MLA Shukla stunned with wife, video went viral on social media
इस तरह डांस करते नजर आए विधायक शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सुर्खियों में रहते हैं विधायक शुक्ला
विधायक शुक्ला ऐसे कांग्रेस विधायक हैं जिनके पिता व भाई भाजपा में है। वे अक्सर सुर्खियों में भी रहते हैं। कोरोना काल में उनका रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे आत्महत्या की बात कहते नजर आए थे तो हाल ही में अपने वार्ड की जनता को अयोध्या दर्शन करवाने को लेकर विधायक चर्चाओं में रहे थे। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस उन्हें महापौर उम्मीदवार बनाने की घोषणा भी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed