फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: There was arson in two places in the city, a fierce fire broke out in Yashwant Plaza and a fire broke out in the warehouse of pesticides in Lasudia area.

इंदौर में आग से दो हादसे: यशवंत प्लाजा में लगी भीषण आग तो लसूड़िया इलाके में कीटनाशक दवाओं का गोदाम भी जला

Mon, 18 Apr 2022 01:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 01:56 PM IST
सार

इंदौर में रविवार रात को दो जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। यशवंत प्लाजा में ग्राउंड फ्लोर स्थित आई और डेंटल क्लीनिक में आग लग गई। इसी तरह लसूड़िया इलाके में स्थित कीटनाशक दवाइयों के गोदाम में भी आग लगी। 

विज्ञापन
Indore: There was arson in two places in the city, a fierce fire broke out in Yashwant Plaza and a fire broke out in the warehouse of pesticides in Lasudia area.
यशवंत प्लाजा में लगी भीषण आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में रविवार रात को दो जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। यशवंत प्लाजा में बंद दुकान में आग लगी जबकि लसूड़िया क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग के कारण दोनों स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दोनों स्थानों पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छोटी ग्वालटोली स्थित यशवंत प्लाजा में ग्राउंड फ्लोर पर सूरज आई सेंटर व डेंटल क्लीनिक में आग लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यशवंत प्लाजा का निचला हिस्सा खाली करवाया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगी थी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानें भी चपेट में आ जातीं। रविवार होने की वजह से प्लाजा बंद था इस वजह से जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


कीटनाशक दवाओं के गोदाम में लगी आग
इधर लसूडिया क्षेत्र में कृषि में उपयोग आने वाली कीटनाशक दवा के गोदाम में आग लग गई। गोदाम धानुका कंपनी का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन गोदाम में शटर लगा होने से दमकलकर्मियों को काफी देर तक अंदर घुसने में परेशानी उठानी पड़ी। फायर विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम से मदद से मांगी व जेसीबी भेजने के लिए सूचना दी ताकि शटर को तोड़ा जा सके। एक-डेढ़ घंटे तक फायर विभाग के अफसर दमकल वाहन, पानी के टैंकर लेकर गोदाम के बाहर ही खड़े रहे और नगर निगम द्वारा जेसीबी भेजने का इंतजार करते रहे। इस दौरान गोदाम के बाहर चारों तरफ पानी डाल आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन शटर बंद होने के कारण आग बढ़ती गई। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed