फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: There was a pile of garbage outside the shop, there was a dispute on explaining ... finally a spot fine of 25 thousand happened

इंदौर: दुकान के बाहर लगा था कचरे का ढेर, समझाने पर किया विवाद...आखिर में हुआ 25 हजार का स्पॉट फाइन

Fri, 19 Nov 2021 05:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 05:02 PM IST
सार

स्वच्छ शहर इंदौर में दुकानदार पर 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। कचरा मिलने पर जब निगमकर्मी समझाने गए तो उनके साथ दुकानदार ने विवाद किया। आखिर में दुकानदार पर फाइन किया गया।

विज्ञापन
Indore: There was a pile of garbage outside the shop, there was a dispute on explaining ... finally a spot fine of 25 thousand happened
दुकानदार से चर्चा करतीं निगम उपायुक्त। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता के मामले में इंदौर लगातार पांचवीं बार अव्वल आया है। इसकी अधिकृत घोषणा का इंतजार है। दूसरी तरफ कुछ लोग अब भी कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे। समझाने पर विवाद करते हैं। ऐसा ही कुछ इंदौर के रीगल तिराहे पर हुआ। कचरा मिलने पर निगमकर्मियों ने आपत्ति उठाई तो दुकानदार विवाद करने लगा। बाद में 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रीगल तिराहे पर ऐक कॉम्प्लेक्स है जहां कई दुकानें हैं। इनमें जायसवाल की कपड़ों की दुकान है। इस दुकान के बाहर कचरे का ढेर लगा था। निगमकर्मी नियमित चेकिंग के लिए वहां गए तो कचरे का ढेर देखकर दुकानदार के पास पहुंचे। दुकानदार से कहा कि ये ढेर क्यों लगा है। इसे हटाया क्यों नहीं। इसका फाइन लगेगा। इस पर दुकानदार निगमकर्मी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। गाली-गलौज की स्थिति बन गई। इसके बाद निगम उपायुक्त लता अग्रवाल मौके पर पहुंचीं और स्थिति संभाली। इसके बाद संबंधित दुकानदार पर 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed