फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The shooting of Luka Chuppi 2 took place in Bada Ganpati area, the crowd of fans gathered to watch the film actor's complaint due to the fake number plate

इंदौर में लुका-छिपी 2 की शूटिंग: फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत, जांच में नहीं पाई गई अनियमितता

Mon, 03 Jan 2022 06:06 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 06:06 AM IST
सार

इंदौर में फिल्म लुका-छिपी 2 की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों सारा अली खान को बाइक पर छोड़ने जा रहे विक्की कौशल का सीन फिल्माया गया था। रविवार को बड़ा गणपति क्षेत्र में फिल्म का सीन फिल्माया। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
Indore: The shooting of Luka Chuppi 2 took place in Bada Ganpati area, the crowd of fans gathered to watch the film actor's complaint due to the fake number plate
फिल्म की शूटिंग के दौरान उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में फिल्म लुका-छिपी 2 की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों सारा अली खान को बाइक पर छोड़ने जा रहे विक्की कौशल का सीन फिल्माया गया था। रविवार को बड़ा गणपति क्षेत्र में फिल्म का सीन फिल्माया। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। अगले कुछ दिनों तक इंदौर में अलग-अलग जगहों पर फिल्म की शूटिंग होगी।

विज्ञापन


दरअसल फिल्म लुका-छिपी 2 की शूटिंग के लिए अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इंदौर आए हैं। शूटिंग के बाद काम खत्म होते ही वे मुंबई निकल जाते हैं और शूटिंग होने पर वापस आते हैं। पिछले महीने से फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में सारा अली खान का किरदार शिक्षिका का है। वे कोचिंग में पढ़ाने जाती हैं। इसके लिए इंदौर में सेट तैयार किया गया है। इसे डिंपीज कोचिंग क्लासेस नाम दिया है।
विज्ञापन


गत दिनों विक्की कौशल सारा अली खान को बाइक पर छोड़ने जा रहे थे। जवाहर मार्ग पर इस दृश्य की शूटिंग की गई थी। इसके बाद रविवार को बड़ा गणपति क्षेत्र में फिल्म का शॉट फिल्माया गया। जिस समय शूटिंग चल रही थी उस समय प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। विक्की और सारा को देखने के लिए लोग भीड़ लगाकर खड़े रहे। सारा अली खान द्वारा बच्चों को पढ़ाने के दृश्य भी इंदौर में ही फिल्माए गए हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शहर के सबसे पुराने इलाकों और बाजारों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर में करीब एक माह तक शूटिंग चलेगी। इंदौर के राजबाड़ा, बड़ा रावला, लालबाग, हवा बंगला, छत्री के साथ ही 56 दुकान, विजय नगर, पलासिया, सराफा, अन्नपूर्णा रोड, केट रोड आदि स्थानों पर भी शूटिंग होगी। आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार भी शहर आ सकते हैं। 

फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत, जांच में नहीं पाई गई अनियमितता

Indore: The shooting of Luka Chuppi 2 took place in Bada Ganpati area, the crowd of fans gathered to watch the film actor's complaint due to the fake number plate
शूटिंग के दौरान बात करते विक्की और सारा। - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग के साथ विवाद भी जुड़ गया है। पिछले दिनों फिल्माया गया बाइक का सीन पुलिस थाने तक पहुंचा है। दरअसल इस सीन के लिए जो बाइक प्रयुक्त की गई थी उसके नंबर फर्जी थे। असली नंबर वाले वाहन ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद अफसरों ने इस कृत्य को गलत माना था और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।

बाणगंगा के एसएचओ राजेंद्र सोनी ने कहा कि 'हमने मामले की जांच की और पाया कि वाहन 4872 नहीं था (जैसा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था)। नंबर 1872 था लेकिन एक बोल्ट के कारण नंबर एक नंबर चार जैसा लग रहा था। उनके पास उस नंबर प्लेट की अनुमति थी। हमें इसमें कोई अनियमितता नहीं मिली।'



इससे पहले बाणगंगा के एसआई राजेंद्र सोनी ने कहा था कि हमारे पास विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत आई है। इस मामले की जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि नंबर प्लेट का दुरुपयोग किया गया था या नहीं। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर फिल्म इकाई इंदौर में है, तो उनकी भी जांच की जाएगी।

शिकायकर्ता का नाम जय सिंह यादव है। उनका कहना था कि फिल्म की शूटिंग में जिस बाइक का उपयोग किया गया था उसमें जो नंबर प्लेट थी वह मेरी गाड़ी का नंबर है। कल से यदि उस बाइक से कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed