फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The relative who came to resolve a domestic dispute stabbed him to death

इंदौर में मर्डर:घरेलू विवाद में साढू की हत्या की, फोन पर बोला- साली का भी मर्डर करूंगा और फिर जाउंगा थाने 

Sat, 13 Nov 2021 04:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

घरेलू विवाद के चलते नगर निगम की गाड़ी चलाने वाले युवक ने अपने साढू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
Indore: The relative who came to resolve a domestic dispute stabbed him to death
साढू के हमले में मारा गया हेमंत मोरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी शराब पीने की लत से परेशान होकर मायके चली गई थी। उसे लगता था कि सास, साली और साढू उसका घर तोड़ रहे हैं। पत्नी तलाक की धमकी दे रही थी। ये सब चल ही रहा था कि दीपक पंडित अपना आपा खो बैठा और उसने अपने साढू हेमंत मोरे की दराती से हत्या कर दी। हुकुमचंद मिल के मैदान स्थित झोपड़ी में हेमंत मोरे की 12 नवंबर को हत्या हुई थी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को सुलझाने की बात कहकर दीपक पंडित शुक्रवार को अपने साढू भाई को अपनी झोपड़ी में ले गया था। वहां दोनों की बातचीत में विवाद बढ़ा तो दीपक ने हेमंत की दराती से हत्या कर दी। इसके बाद वह मूसाखेड़ी स्थित ससुराल पहुंचा और वहां भी सास सुनीता बाई पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया तो वह रिश्तेदारों से कहता रहा कि रात में साली संगीता को भी खत्म कर देगा और फिर खुद थाने में पेश हो जाएगा। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम बनाकर निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर राजेन्द्र नगर के पास से आरोपी दीपक पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ससुराल के हस्तक्षेप से नाराज था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपनी पत्नी से अलगाव व गृहस्थ जीवन में क्लेश का सबसे बड़ा कारण ससुरालवाले थे। इसी कारण पत्नी पिछले 4-5 महीने से ससुराल में रह रही थी। साढू भी इसमें ससुराल वालों का साथ देता था। इसी वजह से बहाने से उसे बुलाया और मार डाला। ससुराल में फोन लगाकर साली को खुद ही हत्या की जानकारी दी थी। आरोपी का कहना है कि उसकी साली, साढू और सास ने मिलकर उसकी पत्नी को भड़काया था। वे लोग उसका तलाक करवाना चाहते थे। इसी वजह से वह बहुत परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार किया अपराध
मृतक हेमंत मोरे आरोपी का छोटा साढू भाई है। वह टाइल्स फ्लोरिंग का काम करता था। उसकी एक बेटी है। आरोपी दीपक पंडित पिता मदनलाल पंडित हुकुमचंद मिल ग्राउण्ड टपरी में रहता है। वह नगर निगम में कचरा गाड़ी चलाता था। उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ इससे पहले कोई अपराध दर्ज नहीं था। वह कम पढ़ा-लिखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed