फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The number of new patients remained less than two thousand on the second day, 20 people who came under the grip of the new variant of Omicron became healthy.

इंदौर: दूसरे दिन भी दो हजार से कम रही नए मरीजों की संख्या, ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की चपेट में आए 20 लोग हुए स्वस्थ

Wed, 26 Jan 2022 05:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 05:26 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से मंगलवार को भी राहत मिली। 24 घंटे में 1992 नए कोरोना मरीज मिले। दो मरीजों की मौत हुई। राहतभरी यह खबर यह भी आई कि जिन 21 लोगों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी उनमें से 20 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Indore: The number of new patients remained less than two thousand on the second day, 20 people who came under the grip of the new variant of Omicron became healthy.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से मंगलवार को भी राहत मिली। 24 घंटे में 1992 नए कोरोना मरीज मिले। दो मरीजों की मौत हुई। एक राहतभरी यह खबर यह भी आई कि इंदौर के जिन 21 लोगों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई थी उनमें से 20 स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार रात को नए मरीजों की संख्या में कमी आई थी और आंकड़ा 2 हजार के नीचे आ गया था। मंगलवार रात को भी यही स्थिति रही। मंगलवार रात जारी बुलेटिन में 1992 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमण दर भी 17.65 प्रतिशत रही। अभी भी 20 हजार 777 मरीज उपचाररत है। इधर मंगलवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें एक 67 वर्षीय पुरुष और दूसरा 72 वर्षीय पुरुष है। इनमें से एक को ह्रदय संबंधी बीमारी थी तो दूसरे को मधुमेह व अन्य बीमारी थी। 
विज्ञापन


नए वैरिएंट के 20 मरीज हुए स्वस्थ
राहतभरी खबर यह भी है कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 की चपेट में आए 21 लोगों में से 20 स्वस्थ हो चुके हैं। इनकी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। एक महिला ऑक्सीजन बेड पर है। उसे कोरोना के अलावा किडनी की भी बीमारी है। नए वैरिएंट के शिकार कुछ लोग ऐसे भी थे जिनको अस्पताल नहीं जाना पड़ा और घर पर ही इलाज से ठीक हुए। हालांकि यह बात भी सामने आई कि नए वैरिएंट की चपेट में आए कुछ लोगों को कोरोना के अन्य मरीजों की तुलना में ठीक होने में करीब तीन गुना ज्यादा समय लगा और दवाई भी पॉवरफुल देनी पड़ी वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिनको अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed