{"_id":"61eea3dead16e75ddd562c21","slug":"indore-the-last-rehearsal-of-the-republic-day-celebrations-took-place-the-cm-will-hoist-the-flag-the-official-who-played-the-role-of-a-dummy-guest-said-it-remains-very-challenging","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल हुई, सीएम करेंगे ध्वजारोहण, डमी अतिथि की भूमिका निभाने वाले अधिकारी ने कहा- बहुत चुनौतीपूर्ण रहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल हुई, सीएम करेंगे ध्वजारोहण, डमी अतिथि की भूमिका निभाने वाले अधिकारी ने कहा- बहुत चुनौतीपूर्ण रहता है
Mon, 24 Jan 2022 06:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:34 PM IST
सार
नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की व्यापक तैयारियां जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार को स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
परेड की रिहर्सल करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की व्यापक तैयारियां जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार को स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
सोमवार सुबह स्टेडियम में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्लाटूनों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। उन्होंने बैंड की धुन पर कदम ताल मिलाकर परेड प्रस्तुत की। परेड की रिहर्सल के दौरान जनसंपर्क अधिकारी महिपाल सिंह डमी अतिथि के रूप में शामिल होते हैं। दो दिन की रिहर्सल के दौरान वे डमी अतिथि रूप में शामिल हुए और सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। महिपाल सिंह के मुताबिक रिहर्सल में अतिथि का रूप में किरदार निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहता है। बरसों से वे ये किरदार निभा रहे हैं। संयोग से ये सिलसिला शुरू हुआ था जो अब तक चल रहा है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री, गृह मंत्री सहित कई मंत्रियों के भी डमी के रूप में परेड की सलामी, परिचय और ध्वजारोहण कर चुके हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह रहती है कि रिहर्सल के दौरान वे उन सीनियर अधिकारियों के आगे चलते हैं जिनके पीछे आम दिनों में चलते हैं। ऐसे में यह अजीब लगता है कि सीनियर पीछे चल रहे हैं औऱ वे आगे चल रहे हैं।
निकाली जाएंगी झांकियां
बताया गया कि समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। परेड का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार बृजराज अजनार करेंगे। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), पीटीसी इंदौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल शामिल होंगे। साथ ही बीएसएफ बैंड भी परेड में शामिल रहेगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम ठीक 9 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीयगान होगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। संदेश का वाचन किया जायेगा। विभिन्न प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली जायेंगी। मुख्य अतिथि जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत भी करेंगे।