फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The family was going to the wedding sitting in the car, suddenly a fire broke out ... the family saved life by getting out of the car

इंदौर: कार में बैठकर शादी में जा रहा था परिवार, अचानक लगी आग...परिवार ने कार से उतरकर बचाई जान

Sun, 12 Dec 2021 07:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

इन दिनों चलती गाड़ी में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार को भी ऐसा हुआ जब एक कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के वक्त कार में परिवार बैठा था जिसने कार से उतरकर जान बचाई।

विज्ञापन
Indore: The family was going to the wedding sitting in the car, suddenly a fire broke out ... the family saved life by getting out of the car
इस तरह आग की लपटों में घिर गई कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों चलती गाड़ी में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार को भी ऐसा हुआ जब एक कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के वक्त कार में परिवार बैठा था जिसने कार से उतरकर जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एमआर 10 पर रविवार को कार जा रही थी। इसमें बिसनावदा निवासी कैलाश चौधरी का परिवार था। वे अपनी पत्नी, बेटे-बहू और बच्चों के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। एमआर 10 पर चंद्रगुप्त चौराहे के पास अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इससे कैलाश को शंका हुई। उन्होंने तत्काल सड़क किनारे कार खड़ी की और परिजनों को कार से उतारा। सभी लोग कार से दूर खड़े हो गए। इसके कुछ ही देर बाद कार में आग लग लग गई और पूरी कार लपटों में घिरकर जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। कहा जा रहा है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed