{"_id":"6203aeca4210b00a8b45abd0","slug":"indore-the-engine-reached-the-bushes-after-derailing-rail-traffic-was-not-disrupted-brought-on-the-track-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पटरी से उतरकर झाड़ियों में जा पहुंचा इंजिन, रेल यातायात नहीं हुआ बाधित...मशक्कत के बाद लाया गया पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पटरी से उतरकर झाड़ियों में जा पहुंचा इंजिन, रेल यातायात नहीं हुआ बाधित...मशक्कत के बाद लाया गया पटरी पर
Wed, 09 Feb 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:38 PM IST
सार
इंदौर में बुधवार को ट्रेन का इंजिन पटरी से उतर गया। रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर यह घटना हुई। इंजिन के बेपटरी होने से रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा न ही कोई अप्रिय घटना हुई। मशक्कत के बाद इंजिन को पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन
इंजिन के पटरी से उतरने के बाद पहुंचे रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन का इंजिन पटरी से उतर गया। वह बेपटरी होकर करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों तक चला गया। हालांकि इससे रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजिन को पटरी पर लाने का काम किया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि उज्जैन से सुबह ट्रेन इंदौर आई थी। इसके बाद इंजिन को ट्रेन के पीछे लगाया जाना था। इंजिन यार्ड में पहुंचा लेकिन जहां इंजिन को रूकना था वह न रुकते आगे बढ़ गया और ट्रैक से नीचे उतर कर 200 मीटर दूर झाड़ियों में जा पहुंचा। घटना के बाद उज्जैन से टूल इक्विपमेंट यान को बुलाया गया। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इंजिन को ट्रैक पर लाने की कोशिश की गई। इस काम में 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी लगे। रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने कहा कि इंजिन यार्ड के एक तरफ डिरेल हुआ है। मेन लाइन में नहीं होने से किसी भी ट्रेन पर असर नहीं हुआ है। फिलहाल इंजिन के डिरेल होने का कारण सामने नहीं आया है। अधिकारी और इंजीनियरिंग की टीम इसकी पूरी जांच करेगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यार्ड में इंजिन का मूवमेंट सहित कई ऑपरेशन होते हैं। हालांकि इंजिन के पटरी से उतरने के चलते रेल यातायात बाधित नहीं हुआ। करीब दो से तीन घंटों की मशक्कत के बाद इंजिन को पटरी पर लाया गया।