फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Students were doing dance in pub by bunking class, Holkar College handed over notice

इंदौर: क्लास बंक कर स्टूडेंट्स कर रहे थे पब में डांस, होलकर कॉलेज ने थमा दिए नोटिस

Sat, 11 Dec 2021 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

होलकर साइंस कॉलेज में फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स ने एक पब में फ्रेशर्स पार्टी की। क्लास बंक कर स्टूडेंट्स पार्टी मना रहे थे। वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को नोटिस थमा दिए हैं।

विज्ञापन
Indore: Students were doing dance in pub by bunking class, Holkar College handed over notice
होलकर साइंस कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी के वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे होलकर साइंस कॉलेज फिर सुर्खियों में है। इस बार फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स की वजह से। स्टूडेंट्स ने एक पब में फ्रेशर्स पार्टी की। वहां न तो किसी ने मास्क पहना, न ही सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखा। और तो और, क्लास बंक कर स्टूडेंट्स पार्टी मना रहे थे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को नोटिस थमा दिए हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के ही कुछ स्टूडेंट्स को पार्टी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर मिले थे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को इस घटना की शिकायत कर दी। दरअसल, कॉलेज खुल तो गए हैं, पर कोरोना के कारण गतिविधियों पर पाबंदियां हैं। स्टूडेंट्स ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए होलकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिलावट से अनुमति भी मांगी गई थी। तब कोविड प्रोटोकॉल की वजह से इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद भी स्टूडेंट्स ने एक पब में पार्टी की। वह भी क्लास बंक कर। इन तस्वीरों में स्टूडेंट्स ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है। सिलावट का कहना है कि पार्टी कॉलेज परिसर में नहीं हुई। इस वजह से सीधे-सीधे एक्शन नहीं लिया है। वीडियो पर कार्रवाई करना जरूरी था। वीडियो में स्टूडेंट्स की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजे हैं। बच्चों के पैरेंट्स को भी कॉलेज बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


एक और वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें प्रिंसिपल सुरेश सिलावट कॉलेज परिसर में स्टूडेंट्स को बुला रहे हैं। उन्होंने उसमें कहा है कि जितेंद्र दांगी को उन्होंने मना किया था फ्रेशर्स पार्टी करने को। परिसर के बाहर अगर कुछ होता है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। इसके बाद भी मैं बच्चों को समझा रहा हूं। जिन आठ लोगों की पहचान हुई है, उन्हें तो मैं टीसी देने जा रहा हूं। सभी लोग कक्षाओं में भाग लें। कोई भी बाहर नहीं बैठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed